फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ने स्कूल जा रही दो सगी बहनों को कुचला, छोटी की मौत...पिता का रो-रोकर बुरा हाल

Fri, 01 Feb 2019 09:21 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो
विज्ञापन

रेवाड़ी शहर के कालूवास रोड स्थित कंकरवाली के समीप साइकिल पर सवार होकर स्कूल जा रही दो सगी बहनों को पीछे से ट्रैक्टर ने टक्कर मारी और कुचलता हुआ आगे बढ़ गया। हादसे में साइकिल पर बैठी छोटी बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साइकिल चलाने वाले बड़ी बहन गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार ट्रामा सेंटर में चल रहा है। 

विज्ञापन


हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर समेत फरार हो गया। शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार, मध्यप्रदेश निवासी मुकेश कुमार परिवार के साथ शहर के अजय नगर में किराये के मकान में रहता है। रोजाना की तरह उसकी दोनों बेटियां सात वर्षीय रिंकी और 12 वर्षीय सुहानी समीपवर्ती गांव चांदावास स्थित राजकीय स्कूल में साइकिल पर सवार होकर पढ़ने जा रही थी। 

साइकिल सुहानी चला रही थी जबकि रिंकी पीछे बैठी थी। जब वे कालूवास रोड स्थित कंकरवाली के समीप पहुंची तो पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रैक्टर चालक ने साइकिल को टक्कर मारते हुए कुचल दिया। दोनों बहनें गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने घायल बहनों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो
ट्रामा सेंटर में डॉक्टरों ने रिंकी को मृत घोषित कर दिया जबकि सुहानी की हालत गंभीर बनी हुई है। कानोड गेट चौकी पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश के लिए आसपास लोगों से जानकारी जुटा रही है साथ ही आसपास पुलिस को भी सूचित किया है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपी की तलाश जारी है। लालचंद, जांच अधिकारी।

चार भाई-बहनों में सबसे छोटी थी रिंकी
राजमिस्त्री का काम करने वाले मुकेश ने बताया कि बहुत चाहत थी कि उसकी बेटियां पढ़-लिखकर नाम कमाए। रिंकी को याद कर रोते हुए कहा कि उसका सपना अधूरा रह गया है। बेटियों को अच्छी शिक्षा देने के लिए साइकिल खरीद कर दी थी। दोनों बहने हंसी-खुशी घर से निकली थी। किसी ने सोचा भी नहीं था कि रिंकी घर नहीं लौटेगी। रिंकी, सुहानी के अलावा एक बेटी और बेटा हैं। सबसे छोटी रिंकी दूसरी कक्षा की छात्रा थी जबकि सुहानी छठी में पढ़ती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें