फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोता सिंह केस में छह और नामजद, सम्मन जारी

Thu, 28 Nov 2013 08:40 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अकाली नेता तोता सिंह के खिलाफ विजिलेंस द्वारा दर्ज मामले में छह और लोगों को नामजद किया गया है। इस केस के एक गवाह बोर्ड के पूर्व अधिकारी ओपी सोनी ने अदालत में अर्जी दी थी।
विज्ञापन


इस पर सुनवाई करते हुए जिला अदालत ने छह लोगों को सम्मन जारी करने के आदेश दिए। पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान विजिलेंस ब्यूरो ने पूर्व शिक्षामंत्री जत्थेदार तोता सिंह एवं अन्यों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में परचा दर्ज किया था।

इन पर पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड में हुई क्लर्कों और हेल्परों की भरती में घोटाले का आरोप था। केस की सुनवाई जिला अदालत में चल रही थी।

इसी केस के अहम गवाह ओपी सोनी, जोकि बोर्ड के ही सेवानिवृत्त अधिकारी हैं, ने करीब छह महीने पहले अदालत में अर्जी दी थी। जिसमें भरती घोटाले में बोर्ड के कुछ और लोगों को नामजद किए जाने की अपील की गई थी।
विज्ञापन


बुधवार को अदालत ने इस अर्जी पर सुनवाई करते हुए सभी छह लोगों को नामजद करने के आदेश दिए। इनमें बोर्ड के तत्कालीन चेयरमैन केहर सिंह के अलावा महिंदर करीर, वरिंदर कुमार, तेजराम गोयल, चरनजीत मीलू व अमरजीत सिंह मुलतानी शामिल हैं।

इन सभी को ट्रायल में शामिल होने के लिए सम्मन भेजे जा रहे हैं। अदालत ने केस की अगली सुनवाई 11 दिसंबर-2013 को रखी है। बुधवार को सुनवाई के दौरान तोता सिंह व अन्य आरोपी अपने वकीलों के साथ अदालत में पेश हुए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें