फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के हाथ बांधे और मुंह काला कर गांव में घुमाया, बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप

Tue, 22 Sep 2020 10:09 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लंबी/मुक्तसर (पंजाब)
विज्ञापन
वायरल वीडियो का फुटेज।
विज्ञापन

पंजाब के मुक्सर जिले के एक गांव में बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने वाले युवक को लड़की के परिवार ने हाथ डंडे से बांधकर और मुंह काला कर गांव में घुमाने का वीडियो वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, युवक अपने ही गांव की 10 वर्षीय बच्ची को लगातार तंग कर रहा था। बच्ची ने परिजनों को बताया तो परिजनों ने युवक को पकड़ सबक सिखाने के लिए उसका मुंह काला कर हाथ कंधों पर एक लकड़ी से बांध दिए और उसे गांव में घुमाकर उसके साथ मारपीट भी की। वीडियो वायरल होने के कारण यह मामला पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


गांव की सरपंच के पति कुलवंत सिंह ने कहा कि युवक काफी समय से गांव की छोटी-छोटी बच्चियों पर गलत टिप्पणियां करता था। उसे कई बार ऐसा न करने को लेकर समझाया गया। मगर वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। जब उन्हें पता चला कि गांव के लोग उसके साथ मारपीट कर रहे है और उसे गांव में मुंह काला कर घुमा रहे हैं तो तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दे दी। इस बारे में थाना प्रभारी हरजीत सिंह मान ने कहा कि वह मामले की जांच कर रहे है। जो भी आरोपी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें