फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप के बाद लड़की की 'इज्जत का सौदा', बलात्कारी से जबरन शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी की जिंदगी संवारने के लिए दुष्कर्म पीड़िता एक महिला ने रेप के आरोपी से शादी कर ली। पीड़िता के साथ 16 साल की उम्र में रेप हुआ था, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई थी। रेप का आरोपी उसकी चचेरी बहन का पति था।
विज्ञापन


घटना अफगानिस्तान के काबुल की है। गुलनाज नाम की पीड़िती ने बताया कि रेप के बाद जब वह गर्भवती हो गई तो उसके भाइयों ने उसे घर से निकाल दिया और वापस न लौटने की चेतावनी भी दी। घटना के वक्त वह अविवाहित थी।

वहीं, पीड़िता के न्याय देने के बजाय अफगानिस्तान की एक अदालत ने उसे 'एडल्ट्री बाई फोर्स' के आरोप में दो साल के लिए जेल भेज दिया, जिसे बाद में 12 साल कर दिया गया। इस सजा के बाद गुलनाज की जिंदगी तबाह होती नजर आई और उसके पास एक ही चारा था, जिसके जरिए वह जेल से बाहर आ सकती थी।
विज्ञापन

जेल से बाहर आने के लिए रखी गई ये शर्त

डेली मेल के अनुसार, गुलनाज की सजा कम करने का एक ही जरिया था- उसका रेपिस्ट असदुल्ला। अगर वह शादी के लिए हां करता तो उसकी सजा कम हो सकती थी। आखिरकार वह राजी हो गया और 2013 में उन दोनों ने शादी कर ली।

अब वह तीसरे बच्चे की मां बनने वाली है। गुलनाज ने कहा कि वह रेपिस्ट से शादी करने को इसलिए राजी हुई क्योंकि वह अपनी बेटी की खुशी चाहती थी। वह नहीं चाहती थी कि उसकी बेटी की जिंदगी शर्म से भरी हो। अफगानिस्तान के पारंपरिक समाज में महिलाओं को बुरी नजर से देखा जाता है।

गुलनाज ने असदुल्ला से शादी की और उसके दो साल बाद दोनों ने एक साथ इंटरव्यू देने का फैसला किया। उन्होंने सीएनएन को दिए गए इंटरव्यू में अपनी कहानी सुनाई। पीड़िता ने कहा कि असदुल्ला से शादी करने का उसका फैसला पूरी तरह बेटी की जिंदगी संवारने के लिए ही था, क्योंकि बिना पिता के उसकी बेटी का जीना मुश्किल हो जाता।

पति को देखना भी पसंद नहीं करती

इंटरव्यू में गुलनाज ने कहा कि वह बेटी की जिंदगी तबाह नहीं होने देना चाहती थी। वह पति को देखना भी पसंद नहीं करती। वहीं, रेप के मामले में असदुल्ला को जेल की सजा हुई, हालांकि बाद में उसकी सजा भी कम कर दी गई।

उसने कहा कि गुलनाज से शादी करके उसने उसकी जिंदगी बचाई है, वरना वह अफगानिस्तान के कट्टर समाज में रह भी नहीं सकती थी। उसके भाई उसे घर नहीं घुसने देते थे, लेकिन अब सारी समस्याएं दूर हो गई हैं।

असदुल्ला अपनी पहली पत्नी को भी साथ रखता है। उसके भी पांच बच्चे हैं। कुल सात बच्चों के परिवार में ये सारे लोग एक साथ रहते हैं।
विज्ञापन

जेल से निकली तो आई नई मुश्किल

2008 में रेप का मामला सामने आने के बाद गुलनाज को जेल हुई और उसे सजा से बचने के लिए आरोपी से शादी करने का ऑफर दिया गया था। शादी के बाद उसकी सजा कम कर दी गई।

गुलरेज ने अपनी बेटी को काबुल की एक महिला जेल में जन्म दिया। जिसके बाद राष्ट्रपति हामिद करजई ने उसकी सजा माफ कर दी और वह दिसंबर 2011 में जेल से रिहा हो गई।

जेल से बाहर आने के बाद गुलरेज की जिंदगी गरीबी और बदहाली में गुजरी। पति के बिना उसका रहना भी समाज की नजरों में बुरा था और वह उस पर व्यंग्य कसते रहते थे।

आखिरकार उसने रेपिस्ट से शादी करने का फैसला किया और समाज से जुड़ सकी। उसने शादी करने से पहले यह वादा लिया कि रेप के बाद पैदा हुई उसकी बेटी स्माइल का पूरा ख्याल रखा जाएगा और उसे बेटी का दर्जा मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें