फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसाः घर से फोटोशूट करने निकले 4 दोस्त, तीन की हो गई मौत, एक की हालत गंभीर... मची चीख-पुकार

Fri, 08 Feb 2019 01:11 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत/ करनाल (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो
विज्ञापन

कोहंड के पास जीटी रोड पर कार की ट्रक के साथ टक्कर हो गई। हादसे में कार में सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई, जबकि चौथा गंभीर रूप से घायल हो गया। चारों दोस्त छात्र थे और करनाल में फोटोशूट करने जा रहे थे। कई दिन पहले ही दोस्तों की करनाल के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर फोटोशूट करने की प्लानिंग बन गई थी। 

विज्ञापन


हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने शवों को सिविल अस्पताल में भिजवाया जबकि घायल को सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। घायल की हालत भी गंभीर बनी हुई है। घरौंडा थाना पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को शवों का पोस्टमार्टम होगा।

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर
बताया जा रहा है कि अंकुश पुत्र गुलशन, नवीन निवासी सेक्टर 13-17, कपिल पुत्र राकेश निवासी नूरवाला व एक अन्य युवक चारों दोस्त थे। कपिल सरकारी कॉलेज में बीकॉम का छात्र था।  नवीन कक्षा 12 वीं का छात्र था, अंकुश भी एक कॉलेज का छात्र था। इनके साथ इनका अन्य दोस्त भी था। चारों दोस्तों ने करनाल में जाकर अपने फोटो खींचने की प्लानिंग बनाई थी। 

अंकुश गुरुवार शाम को घर से कार लेकर निकला था। कार अंकुश चला रहा था। कोहंड गांव के पास कार ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में अंकुश, कपिल व नवीन की मौके पर मौत हो गई। जबकि अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने कार की खिड़की तोड़कर शवों को बाहर निकाला। तीनों मृतकों के सिर पर गंभीर चोटें थी। चौथे युवक की हालत गंभीर थी। स्थानीय लोगों ने अपने वाहन से उसे सिविल अस्पताल में भिजवाया, डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे रेफर कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें