फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: फिरोजपुर में परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो भाई और बहन की मौत, बाइक पर आए थे हमलावर

Tue, 03 Sep 2024 03:09 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

Punjab Crime: फिरोजपुर के गुरुद्वारा अकालगढ़ साहिब के सामने मंगलवार दोपहर को करीब बीस राउंड फायरिंग कर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  
विज्ञापन
फायरिंग कर तीन लोगों की हत्या - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के फिरोजपुर में एक ही परिवार के तीन लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। तीनों लोगों की माैत हो गई है। फिरोजपुर के बांसी गेट स्थित अकालगढ़ गुरुद्वारा के सामने मंगलवार दोपहर बाद 3 बाइकों पर आए बदमाशों ने एक कार पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो युवक और एक युवती है। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन


युवती के सिर पर गोली लगी है। बताया जा रहा है कि 10 दिन बाद युवती की शादी थी। ये लोग शादी कार्ड बांटने व बाजार सामान खरीदने जा रहे थे। उधर, पुलिस का कहना है कि पुरानी रंजिश को लेकर वारदात हुई है। मरने वाले एक मृतक नौजवान पर ममदोट जिला फिरोजपुर व खरड़ जिला मोहाली के थाना में हत्या का मामला दर्ज है।


विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अकालगढ़ गुरुद्वारा के सामने जैसे ही एक वरना कार पहुंची, तभी बाइक सवार बदमाशों ने कार पर अंधाधुंध गोलियां दागनी शुरू कर दी। कार में सवार जसप्रीत कौर (24) पुत्री कुलदीप सिंह वासी कंमुआ वाली बस्ती (कंबोज नगर) के सिर पर गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार लोग गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल ले जाते समय दिलदीप सिंह पुत्र परमजीत सिंह व आकाशदीप सिंह पुत्र हरमेश सिंह वासी बस्ती बागवाली की मौत हो गई। जबकि हरमनप्रीत सिंह पुत्र हरमेश सिंह व अनमोलदीप पुत्र गुरदीप सिंह जख्मी हो गए। दोनों जख्मियों को स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों की नाजुक हालत है। वारदात स्थल पर लगभग 25 गोलियों के खोल मिले हैं। कार में गोलियों के कई निशान हैं। कार की सीटें खून से लथपथ हो गई।

उधर, परिजनों का कहना है कि जसप्रीत कौर की 10 दिन बाद शादी थी। कार में सभी लोग रिश्तेदारों को कार्ड बांटने और बाजार में सामान खरीदने गए थे। परिजनों का कहना है कि कौन लोग हत्या कर गए कुछ नहीं मालूम है।

दूसरी तरफ, एसपी(डी) रणधीर कुमार का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते हमला हुआ है। मरने वाला दिलदीप सिंह पर ममदोट और खरड़ के थाना में हत्या का मामला दर्ज है। मामले की तफ्तीश की जा रही है। पूरे इलाके में नाकाबंदी कर दी गई है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन


उधर, जानकारों का कहना है कि आरोपियों को पीड़ितों के बारे पल-पल की खबर कोई व्यक्ति दे रहा था। तभी हमलावर घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही पीड़ित बांसी गेट की सड़क पर पहुंचे उन पर गोलियां दागनी शुरू कर दी। हमला करने वाले नौ लोग बताए जा रहे हैं। छह आरोपियों के पास असलहा था। गोलियां चलते ही आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। काफी देर तक जख्मी सड़क पर पड़े रहे। पुलिस आने पर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें