फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरण से लौट रहे स्कूटर सवार चार युवकों को टिप्पर ने मारी टक्कर, तीन की मौत, परिवार में मातम

Sun, 02 Dec 2018 09:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला सिटी (हरियाणा)
विज्ञापन
रोते-बिलखते मृतक के परिजन
विज्ञापन

हरियाणा के अंबाला में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जागरण में भगवान शिव की झांकियों की प्रस्तुति देकर एक ही स्कूटर पर सवार होकर लौट रहे चार लड़कों को पॉलिटेक्निक चौक पर टिप्पर ने टक्कर मार दी। हादसे में 20 वर्षीय धीरज, 16 वर्षीय विशाल, 15 वर्षीय विकास की मौत हो गई और शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 

विज्ञापन


चारों अंबाला कैंट के निवासी हैं। सिटी के मानव चौक के पास आयोजित भगवान शिव के जागरण में कैंट निवासी धीरज, विशाल, विकास और शिवम शिव तांडव की प्रस्तुति देने गए थे। चारों कलाकार एक ही स्कूटर से लौट रहे थे। जैसे ही सिटी के पॉलिटेक्निक चौक से जंडली रोड की ओर मुड़े तो कालका चौक की तरफ से आ रहे टिप्पर ने स्कूटर को टक्कर मार दी। 

राहगीरों ने तुरंत घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक और दो नाबालिगों को मृत घोषित कर दिया जबकि चौथे को पीजीआई रेफर किया। हादसे के बाद चालक टिप्पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। बलदेव नगर पुलिस ने टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, परिवार के सदस्यों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली तो उनका रो-रोकर बुरा हाल था। टिप्पर चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग परिवार सदस्यों ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें