फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त संग देख छात्रा की हत्या, शव जलाया, पुलिस के पास न शिकायत न जानकारी

Sun, 02 Dec 2018 07:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
अमरोहा देहात क्षेत्र में दोस्त के साथ आपत्तिजनक हालत में देख बीएससी की छात्रा की हत्या कर उसका शव जलाने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि छात्रा बृहस्पतिवार को दिल्ली से अपने गांव आई थी और शुक्रवार रात में उसे उसके दोस्त के साथ घरवालों ने आपत्तिजनक हालत में देख लिया। गांव वालों द्वारा दबी जुबान बताया जा रहा है कि घर वालों उसकी हत्या करने के बाद शव जला दिया। पुलिस ने इस तरह का कोई भी मामला जानकारी में होने से इनकार किया है।
विज्ञापन


यह सनसनीखेज मामला अमरोहा देहात थाना क्षेत्र का है। एक गांव की रहने वाली 20 वर्षीय युवती दिल्ली के निजी संस्थान में बीएससी की छात्रा थी। बृहस्पतिवार को युवती अपने गांव आई थी। यहीं उसका दोस्त भी रहता है। बताया जाता है कि शुक्रवार रात युवती अपने दोस्त से मिलने घर से चली गई। उसे घर में न देख परिवार वालों ने तलाश की तो थोड़ी ही दूर स्थित एक घर में उसे दोस्त के साथ आपत्तिजनक हालत में पाया गया।

चर्चा है कि इस पर घरवालों ने लड़की की पिटाई करने के बाद हत्या कर दी और शव भी जला दिया। यह घटना पूरे गांव में सबकी जुबान पर है। एसओ राजीव शर्मा ने बताया कि इस तरह का कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है और न ही कोई शिकायत आई है। अगर शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें