फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: बठिंडा में छत गिरने से एक की मौत, मानसा में मजदूर और बुजुर्ग महिला की गई जान

Sun, 25 Sep 2022 09:33 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा/मानसा (पंजाब)

सार

मानसा में ही तेज बारिश से एक मजदूर परिवार के घर के कमरे की छत गिर गई। मलबे के नीचे पूरी रात बुजुर्ग महिला दबी रही। उसे सरकारी अस्पताल बुढलाडा में दाखिल करवाया गया तो जख्मी होने के कारण बुजुर्ग की दो दिन बाद मौत हो गई। गांव दातेवास में कमरे की छत गिरने से बुजुर्ग महिला सुरजीत कौर मलबे में पूरी रात दबी रही। 
विज्ञापन
मलबा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के बठिंडा में लगातार बारिश से शनिवार देर रात को धोबीआना बस्ती में एक घर के कमरे की छत गिर गई। छत का मलबा गिरने से महिला विद्या देवी (60) की मौत हो गई जबकि सती सिंह, रमनदीप कौर, यादविंदर सिंह, एकम घायल हो गए हैं। घायलों को समाजसेवी संस्था सहारा जनसेवा के सदस्यों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया। 

विज्ञापन


सहारा जन सेवा के सदस्य गौतम गोयल ने बताया कि शनिवार रात संस्था कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि धोबीआना बस्ती में एक मकान के कमरे की छत गिरने से कुछ लोग मलबे में दब गए। सूचना मिलने के बाद संस्था सदस्य मौके पर पहुंचे तो महिला विद्या देवी की मलबे में दबने कारण मौत हो चुकी थी जबकि बाकी चारों घायलों को लोगों की सहायता से मलबे से निकाला और सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि घायलों में एक पांच वर्षीय बच्ची एकम भी शामिल है। 

संस्था सदस्य ने बताया कि उक्त परिवार के पास मृतक महिला का संस्कार करने का पैसे नहीं था। इसके बाद संस्था ने अपने स्तर पर पीड़ित परिवार की सहायता की और महिला का अंतिम संस्कार पूरे रीति रिवाज से करवाया।
विज्ञापन


ऊपर गुजरते बिजली के तार से मकान में आया करंट, मजदूर की मौत
उधर, मानसा के गांव नंगल खूर्द में शनिवार को भारी बारिश के कारण मकान के ऊपर से गुजरते बिजली के तार से मकान में करंट आने से मजदूर हबीब खान (55) की मौत हो गई। मृतक के बेटे बारा खान ने बताया कि वह विभाग से मकान के ऊपर से गुजर रहे केबल हटाने के लिए कई बार आवेदन दे चुका है। 

विज्ञापन

विभाग ने पहले इन केबल पर प्लास्टिक केबल डालने की बात कही और करंट वाली केबल को वहां से हटाने को कहा। विभाग के अधिकारियों के भरोसे पर उन्होंने यकीन कर लिया। इसके बाद यह हादसा हो गया। सीपीआई (एम) के प्रदेश नेता कुलविंदर सिंह ने कहा कि विभाग की लापरवाही से मजदूर हबीबखान की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार मजदूर परिवार को इंसाफ दे और मुआवजा जारी करे। साथ ही विभाग के अधिकारियों को सस्पेंड करे।

पूरी रात मलबे में दबी रही बुजुर्ग महिला की दो दिन बाद मौत
मानसा में ही तेज बारिश से एक मजदूर परिवार के घर के कमरे की छत गिर गई। मलबे के नीचे पूरी रात बुजुर्ग महिला दबी रही। उसे सरकारी अस्पताल बुढलाडा में दाखिल करवाया गया तो जख्मी होने के कारण बुजुर्ग की दो दिन बाद मौत हो गई। गांव दातेवास में कमरे की छत गिरने से बुजुर्ग महिला सुरजीत कौर मलबे में पूरी रात दबी रही। 

ग्रामीणों को इसका पता सुबह चला और आस-पड़ोस के लोगों ने किसानों की मदद से महिला को मलबे से बाहर निकाला और गांव के सरपंच व ग्रामीणों के सहयोग से सिविल अस्पताल बुढलाडा में दाखिल करवाया। हालत ठीक न होने पर बुजुर्ग की दो बेटियां उसे अपने साथ हरियाणा के टोहाना ले गईं, जहां दो दिन बाद उसकी मौत हो गई।

मृतक महिला सुरजीत कौर के पति फुंम्मन सिंह का कुछ साल पहले निधन होने के बाद से वह घर में अकेली रहती थी। वह मनरेगा में काम कर अपना गुजारा चला रही थी। गांव के सरपंच व ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें