मुलाजिमों ने अस्पताल के बाहर किया प्रदर्शन
मुलाजिमों ने वार्डन का शव मिलने के बाद अस्पताल प्रबंधन कमेटी के खिलाफ प्रदर्शन किया गया और मैनेजमेंट कमेटी का पुतला भी फूंका। इस दौरान प्रदर्शनकारी हनी सिंह ने आरोप लगाया कि सभी काफी समय से काम कर रहे हैं और उन्हें अब मैनेजमेंट कमेटी लगातार परेशान कर रही है, ताकि कुछ लोग खुद छोड़ जाएं।
यही नहीं तनख्वाह कम करके लगातार डबल काम देकर परेशान किया जा रहा है कि वह किसी तरह से पुराने मुलाजिमों को निकालकर नए की भर्ती कर सकें। प्रदर्शनकारी हनी ने बताया कि पुराने सभी मुलाजिमों को तंग कर उन्हें निकाला जा रहा है। नई भर्ती करने की कोशिश की जा रही है।
मैनेजमेंट ने कहा- मौत कैसे हुई, नहीं पता, पुलिस करेगी जांच
बाबा जसवंत सिंह डेंटल कॉलेज के वाइस चेयरमैन अमरजीत सिंह ने साथियों के साथ रविवार को देर शाम अस्पताल में ही एक प्रेस वार्ता बुलाई। जहां उन्होंने कहा कि बीर सिंह अस्पताल का पुराना साथी है। वह काफी अच्छा काम करता था और ईमानदार था। उन्होंने कहा कि प्रबंधन पर लगाए जा रहे आरोप सब निराधार है।
उन्होंने कहा कि मैनेजमेंट कमेटी ने पहले ही पुलिस को शिकायत दे दी गई है कि मामले की तह तक जाएं और जांच करके सच्चाई को सामने लाया जाए। थाना मोती नगर पुलिस को शिकायत दी गई है। अमरजीत सिंह ने बताया कि पुराने मुलाजिमों ने आरोप लगाया है कि कमेटी का विवाद है, वह गलत है। कमेटी के सभी सदस्य पुराने हैं और अपना काम पहले की तरह अच्छे से कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम में सारी सच्चाई सामने आ जाएगी।
रिपोर्ट में डूबने से हुई है मौत: पुलिस
थाना मोती नगर के एसएचओ इंस्पेक्टर संजीव कपूर ने कहा कि बीर सिंह का कमरा भी अस्पताल परिसर में है और बेटा भी वहीं रहता था। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार बीर सिंह अकेला ही टंकी की तरफ जा रहा था और एक घंटे के बाद उसका बेटा उसे ढूंढते ऊपर गया। पोस्टमार्टम में सामने आया है कि डूबकर उसकी मौत हुई है। फिलहाल 174 के तहत कार्रवाई की गई है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को दे दिया गया है। आरोपों की भी जांच की जा रही है।