फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत बनकर आई आंधी, सतलुज नदी में ले डूबी तीन जिंदगियां, पूरे परिवार में मचा कोहराम

Tue, 18 Jun 2019 02:04 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पंजाब के फिरोजपुर से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां के हुसैनीवाला बॉर्डर के पास सोमवार देर शाम सतलुज नदी के पार खेत से धान लगाकर लौट रहे एक ही परिवार के छह लोग नाव पलटने से दरिया में डूब गए।

विज्ञापन


इनमें से तीन की मौत हो गई। तीन की हालत गंभीर है। इनमें से दो को फिरोजपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सभी हताहत गांव छीने वाले चुग्गे के रहने वाले हैं और एक ही परिवार के सदस्य हैं।  

जानकारी के अनुसार, गांव छीने वाले चुग्गे निवासी सरोज (25) पुत्री संता सिंह, जसमीन (6) पुत्री काला सिंह, सिमरन (3) पुत्री मनजीत सिंह, जसपाल सिंह (18) पुत्र जोगिंदर सिंह, सोनिया (22) पुत्री जोगिंदर सिंह और संजना (12) पुत्री हरजीत सिंह सोमवार को नदी पार अपने खेतों में धान लगाने गए थे। 
विज्ञापन


शाम करीब सात बजे वे किश्ती से लौट रहे थे। दरिया में पानी काफी ज्यादा है और शाम को काफी तेज आंधी भी आई थी। इसी कारण किश्ती पलट गई। किश्ती पलटने से जसपाल सिंह, सोनिया और संजना की मौत हो गई वहीं सरोज, जसमीन और सिमरन गंभीर हैं।  बता दें कि करीब 6 साल पहले गांव मुठियांवाला के पास इसी तरह के एक हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें