फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः तीन लोगों ने लगाई फांसी, कर्ज से परेशान किसान ने भी गंवाई जान

Tue, 14 Aug 2018 09:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मानसा (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
कर्ज से परेशान होकर गांव खोखर खुर्द के एक नौजवान किसान ने रविवार की रात्रि खेत में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसके सिर पर करीब 10 लाख रुपये कर्ज था। वह घर वालों को रात समय फसल को पानी देने की बात कह कर गया लेकिन सुबह उसका शव वृक्ष से लटकता हुआ मिला। 
विज्ञापन


नौजवान किसान संदीप सिंह वासी खोखर खुर्द ने कर्ज से परेशान होकर खेत में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उसके पिता अमरजीत सिंह ने बताया कि उसके सिर पर 10  लाख रुपये का कर्ज था, जिसमें से 6 लाख रुपये बैंक तथा 4 लाख रुपये आढ़ती का कर्ज था। उन्होंने बताया कि इस सीजन में उसकी धान की फसल अच्छी नहीं हुई और नरमे की फसल सूख गई थी। जिस के कारण किसान संदीप सिंह परेशान रहने लगा था। 
Trending Videos

सांकेतिक तस्वीर
उन्होंने बताया कि शनिवार को शाम संदीप सिंह ने बोला कि वह फसल को पानी देने खेत जा रहा है लेकिन जब वह सुबह देर तक घर नहीं लौटा तो उसकी लाश खेत में लटकती पाई गई। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के जिलाध्यक्ष राम सिंह भैणीवाघा ने बताया कि कर्ज से परेशान किसान संदीप सिंह जान दी है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि किसान परिवार को 10 लाख रुपये का मुआवजा तथा परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाएं।

वहीं लुधियाना के अलग अलग इलाकों में रहने वाले दो लोगों ने सोमवार को संदिग्ध हालात में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना मिलने के बाद इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों थानों की पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  

जंडियाली स्थित ईश्वर कालोनी में रहने वाले गुरनाम सिंह (45) ने सोमवार की दोपहर को संदिग्ध हालात में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना का पता उस समय चला जब उससे मिलने कोई आया और उसने दरवाजा नहीं खोला। पड़ोसियों ने जब अंदर जाकर देखा तो गुरनाम का शव लटक रहा था। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर
पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गुरनाम सिंह इलाके में स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। उसकी पत्नी किसी काम से गई हुई थी, जबकि बेटा और बहू बाहर गए हुए थे। गुरनाम सिंह घर में अकेला था, उसने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। 

वहीं बस्ती जोधेवाल के अधीन आने वाली जसपाल कालोनी निवासी दीपक कुमार ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी पत्नी आई तो कमरे में शव लटकता देख उसके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी थाना बस्ती जोधेवाल पुलिस को दी। जांच अधिकारी एएसआई कुलविंदर सिंह ने बताया कि दीपक के मां बाप बुजुर्ग हैं और नीचे रहते हैं, जबकि दीपक खुद पहली मंजिल पर रहता है। उसके बच्चे काम पर गए हुए थे, जबकि पत्नी किसी काम से बाहर गई थी और दीपक ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें