फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप का केस दर्ज कराकर मांगे 60 लाख, 55 लाख में सौदा तय, नौ लाख लेते तीन दबोचे गए

Wed, 04 Jul 2018 09:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : SELF
विज्ञापन
जींद की एक महिला ने नौकरी दिलवाने के नाम पर जींद निवासी पवन के खिलाफ हिसार के सरकारी होटल में उसके साथ रेप करने का मामला दर्ज करवाया था। महिला के परिजनों ने समझौते के लिए 60 लाख रुपये मांगे, 55 लाख रुपये में समझौता हो गया। मंगलवार को एसआईटी ने रोहतक में महिला के पति के जीजा सहित तीन लोगों को नौ लाख की नकदी के साथ गिरफ्तार कर लिया। देर शाम पुलिस ने केस दर्ज कराने वाली महिला और उसके पति को जींद से गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


जींद के गांव भौंसला निवासी नरेश कुमार ने दो जुलाई को हिसार पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह और उसका बड़ा भाई पवन हेचरी का काम करते हैं। 22 जून को उनको सूचना मिली कि उसके भाई पवन के खिलाफ हिसार महिला थाने में जींद की एक महिला ने रेप करने का मामला दर्ज कराया है। महिला के बारे में जानकारी निकलवाई तो उसके पति संजय और जींद निवासी उसके जीजा कपिल से उसकी मुलाकात हुई। इन लोगों ने कहा कि उन्होंने यह मामला पैसे के लिए दर्ज करवाया है। अगर वह उनको 60 लाख रुपये देगा तो रेप का केस वापस ले लेंगे। 

महिला की तरफ से कोर्ट में एफिडेविट दे देंगे। इसके बाद आपसी सहमति से 55 लाख में केस वापस लेने पर वह राजी हो गए। महिला के परिजनों ने कहा कि पैसे लेकर रोहतक आ जाना। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल स्टाफ की टीम तैयार की। टीम में पांच कर्मियों को शामिल किया गया। तहसीलदार विनय चौधरी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया।  
विज्ञापन


नरेश ने महिला के परिजनों को बताया कि उसने पैसे तैयार कर लिए है। महिला के रिश्तेदार कपिल, सुरेंद्र, महाबीर ने उसे रोहतक में बिजलीघर के पास बुलाया। नरेश के पास पूरे पैसे नहीं थे। इसलिए उसने बैग में अखबार डालकर उनके ऊपर नौ लाख रुपये की पांच-पांच सौ के नोटों की गड्डियां रख दीं। हिसार पुलिस की टीम नरेश को लेकर आरोपियों के बताए स्थान पर पहुंच गई। इसके बाद आरोपी सफेद गाड़ी में वहां पहुंचे और नरेश में गाड़ी में बुलाया।

नरेश ने पैसों का बैग आरोपियों को पकड़ा दिया और पुलिस टीम को इशारा कर दिया। पुलिस ने छापा मारकर गाड़ी से महिला के पति का जीजा कपिल, कपिल का साला सुरेंद्र और अन्य रिश्तेदार महाबीर को गिरफ्तार कर लिया। 
 
महिला के हस्ताक्षर का एफिडेविट मिला
पुलिस टीम को आरोपियों के पास से रेप पीड़िता का साइन किया हुआ एफिडेविट भी मिला है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने तीनों को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें