फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता दीवान का शव खेत में पड़ा मिला, पीलीभीत पुलिस लाइन में तैनात था

Wed, 04 Jul 2018 08:58 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मौके पर पुलिस
विज्ञापन
पीलीभीत पुलिस लाइन में तैनात दीवान का शव मंगलवार रात लगभग दस बजे हरदोई पिहानी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मंसूर नगर भीठी मार्ग परखेत में पड़ा मिला। वह दो दिन से लापता था।

विज्ञापन

हरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम भीठी निवासी राजेश कुमार (54 )पुत्र श्रीपाल पीलीभीत पुलिस लाइन में दीवान था। कई माह से वह पीलीभीत से गैरहाजिर चल रहा था। रविवार शाम वह अपने गांव स्थित घर से निकला था। उसके बाद से उसका पता नहीं चला। मंगलवार रात लगभग 10 बजे ग्रामीणों ने मंसूरनगर-भीठी मार्ग के करीब स्थित गिरीश अवस्थी के खेत में शव पड़ा होने की जानकारी हरियावां पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पिहानी कोतवाली क्षेत्र बताकर पिहानी कोतवाली पुलिस को सूचना दी। रात लगभग सवा 10 बजे पिहानी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों ने ही उसकी पहचान राजेश के रूप में की। प्रभारी निरीक्षक श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें