फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः तीन नकाबपोश ले उड़े सात लाख का स्क्रैप, सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी

Wed, 27 Jun 2018 09:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
इंडस्ट्रियल एरिया फेेज-2 के प्लॉट नंबर-613, सम्राट इंडस्ट्रीज से तीन नकाबपोश बीते सोमवार की रात लाखों के स्क्रैप चोरी कर ले गए। वारदात सोमवार रात करीब तीन से चार बजे के बीच की है। चोर पहले प्लॉट में छत से टीन के शैड को हटाकर हाथ में बैटरी लेकर नीचे कूदे। फिर सीमेंट की झांकी को तोड़ने सहित उसमें लगे लोहे के एंगल उखाड़कर उस जगह पहुंचे, जहां ब्रास मैटीरियल रखा था।
विज्ञापन


 यहां से चोर अलग-अलग बीस बोरियों में रखे सामान को चोरी कर ले गए। ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर से ब्रास और एल्युमिनियम कोर बॉक्स के कई सेट चोरी हो गए। कारोबारी राज कुमार छाबड़ा ने चोरी गए सामान की कीमत सात लाख रुपये बताई है। उन्होंने चोरी गए सामान की सूची सेक्टर-31 थाना पुलिस को दी। आशंका है कि यह काम प्लॉट पर काम करने वाले किसी कर्मचारी ने ही किया है।

वारदात को अंजाम देते समय नकाबपोश चोर प्लॉट में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए। सीसीटीवी फुटेज में नकाबपोश चोर हाथ में बैटरी लेकर सामान चोरी करते दिखाई दिए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर उनका सुराग तलाशने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2016 में चोरी का केस भी अनसुलझा 

शिकायतकर्ता राज कुमार छाबड़ा ने बताया कि दिसंबर 2016 में भी प्लॉट में चोरी हुई थी, लेकिन उस समय उनके प्लॉट पर कैमरे नहीं लगे थे। पुलिस ने उस समय भी अज्ञात चोरों पर केस दर्ज किया था, लेकिन आज तक वह केस भी अनसुलझा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें