खरड़ में खरीदारी करने आई एनआरआई महिला के पर्स में से रुपये चोरी कर रही तीन औरतों को दुकानदारों ने काबू करके पुलिस के हवाले कर दिया है। इस संबंध में इंग्लैंड आई जसकीरत कौर पत्नी गुरजीत सिंह ने बताया कि वो पति और दो बच्चों को लेकर कुमार बैग हाउस में खरीदारी करने आई थी।
जब वह दुकान में सामान देख रहीं थीं तो तीन औरतें दुकान में दाखिल हुईं। आरोपी महिलाओं ने दुकानदार को कुछ सामान दिखाने के बहाने उलझा लिया। वह खुद भी अभी सामान ही देख रहीं थीं कि उसे अपने कंधे पर टंगे पर्स में हलचल महसूस हुई।
जब उसने पीछे मुड़कर देखा तो आरोपी महिलाओं में से एक महिला उसके पर्स में से रुपये निकाल चुकी थी। उसमें से कुछ रुपये नीचे गिर गए और बाकी के रुपये आरोपी महिलाओं की तलाशी लेने पर मिल गए। उसने बताया कि उसके पर्स में करीब 30 हजार रुपये थे, जिसमें से उसके करीब 5 हजार रुपये चोरी हो गए हैं।
आरोपी तीनों महिलाओं को दुकानदारों ने मौके से पकड़कर सिटी पुलिस के हवाले कर दिया। जब इन महिलाओं से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह अंबाला से आईं हैं। इस दुकान में कंबल लेने गईं थीं। जिक्रयोग है कि यह दूसरा मामला है जब चोरी करते रंगे हाथ महिलाएं काबू की गईं हैं।
इससे पहले सोहाना में भी इस तरह ही महिलाएं को काबू किया किया था। इस दौरान एक महिला पकड़ी गई थी। जबकि अन्य महिलाएं भागने में कामयाब रहीं थीं।