मृतक गुरदीप सिंह, शेर मोहम्मद और सुरिंदर सिंह की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक टाटा 407 गाड़ी में सवार लोग श्री फतेहगढ़ साहिब में लंगर की सेवा करके रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे मालेरकोटला के नजदीक अपने गांव हथन लौट रहे थे लेकिन नाभा के गांव हरीगढ़ के पास सड़क पर खड़ी गन्नों से भरी ट्रॉली से टाटा 407 जा टकराई। ट्राली से टकराने के बाद गाड़ी जाकर एक पेड़ से भिड़ गई। हादसे में सुरिंदर सिंह, गुरदीप सिंह व शेर मोहम्मद की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए।
इन घायलों को गाड़ी से बाहर निकालते वक्त दो और लोगों को एक तेज रफ्तार अन्य वाहन ने कुचल दिया। घायलों में भगवान सिंह, चालक चमकौर सिंह शामिल हैं। गांव हथन के रहने वाले जगजीत सिंह ने बताया कि मरने वाले लोग गरीब परिवारों से हैं। उन्होंने प्रशासन से सड़क पर खड़े होने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उधर, नाभा के डीएसपी दविंदर अत्री ने माना कि धुंध के कारण हादसा हुआ है। उन्होंने लोगों से सड़क पर वाहन न खड़ा करने की अपील की।