फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: डेराबस्सी और जीरकपुर में रेलवे लाइन पर तीन मौतें, घरों में पसरा मातम

Mon, 11 Dec 2023 12:37 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, डेराबस्सी/जीरकपुर (पंजाब)

सार

अंबाला-कालका रेलवे लाइन पर अलग-अलग स्थानों पर तीन लोगों की मौत से हड़कंप मच गया। पहला हादसा जीरकपुर में ट्रक यूनियन के पीछे हुआ। वहीं दूसरा मामला ईसापुर रेलवे फाटक के पास का है। ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं तीसरा हादसा ढकोली के पास हुआ है।
विज्ञापन
प्रकाश और पप्पू की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला-कालका रेलवे लाइन पर जीरकपुर और डेराबस्सी में तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें दो डेराबस्सी और एक जीरकपुर ढकोली इलाके का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह 7:30 बजे खटीक मोहल्ला निवासी प्रकाश (21) ने ट्रक यूनियन के पीछे रेलवे लाइन पर ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर ली। 

विज्ञापन


मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि बेटा एक हार्डवेयर की दुकान में काम करता था और कुछ समय से अपना खुद का काम शुरू करना चाहता था। इससे वह परेशान रहता था। छह माह पहले प्रकाश की शादी हुई थी। परिवार में उनकी विधवा पत्नी, माता-पिता व दो छोटे भाई हैं। पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

दूसरा हादसा ईसापुर रेलवे फाटक पर रेलवे लाइन पर हुआ। वहां ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात की मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए अगले 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इसी तरह तीसरा हादसा जीरकपुर के ढकोली इलाके में हुआ। ढकोली इलाके में ट्रेन की चपेट में आने से 36 वर्षीय प्रवासी की मौत हो गई। मृतक की पहचान पप्पू के रूप में हुई है। पप्पू दिहाड़ी करता था। मृतक के परिवार में उसकी पत्नी और चार बच्चे हैं। इनमें दो लड़के और दो लड़कियां हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें