फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana News: सिरसा के गांव देसूमलकाना में शादी में चली गोली, पड़ोसी की मौत, पत्नी और भाई घायल

Mon, 11 Dec 2023 12:11 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

घटना के बाद लड़की की शादी सोमवार सुबह छोटा सा कार्यक्रम करके कर दी गई। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार जिस युवक के पास पिस्तौल था, उस पर पहले भी कई मामले दर्ज है।
विज्ञापन
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सिरसा जिले के गांव देसूमलकाना की ढाणियों में स्वरूप सिंह की बेटी की सोमवार को शादी थी। उससे पहले रविवार रात को घर में जागो का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान लड़की के भाई के दोस्त की पिस्तौल से अचानक गोली चल गई। 45 वर्षीय कुलदीप सिंह को लगी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी और भाई छर्रे से घायल हो गए। घायलों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं मृतक का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार मृतक कुलदीप सिंह, अपने भाई और पत्नी के साथ पड़ोसी स्वरूप सिंह की बेटी की शादी में आया था। शादी के कार्यक्रम में ही लड़की के भाई का दोस्त गांव भुक्कावाली से अपने एक दोस्त के साथ आया था। उसके पास 12 बोर की पिस्तौल थी। ऐसे में लड़की का भाई व उसके दोस्त घर के गेट के पास बैठे थे। इस दौरान उसका दोस्त पिस्तौल की जांच कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई और घर के गेट से बाहर निकल रहे कुलदीप सिंह की छाती में जा लगी और वह जमीन पर गिर गया। वहीं उसका भाई और पत्नी गोली के छर्रे लगने से घायल हो गए। गोली की आवाज से घर में हड़कंप मंच गया। सभी को निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां कुलदीप को मृत घोषित कर दिया गया। 

जबकि उसकी पत्नी और भाई का उपचार किया जा रहा है। घटना के बाद लड़की की शादी सोमवार सुबह छोटा सा कार्यक्रम करके कर दी गई। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार जिस युवक के पास पिस्तौल था, उस पर पहले भी कई मामले दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें