फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीमाजरा: ठेके की दीवार तोड़कर चुराई 267 पेटी शराब, पुलिस ने नाके पर तीन को धर दबोचा

Fri, 10 Apr 2020 10:23 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा ( चंडीगढ़)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

शराब के ठेके की दीवार तोड़कर वहां से शराब चुराने के आरोप में मौलीजागरां थाना ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान पंचकूला के राजीव कालोनी के पिंटू, गजब और विकास नगर मौलीजागरां के ददन के रूप में हुई। पुलिस ने इनसे 21 अंग्रेजी शराब के पेटी, 10 पेटी बियर और देशी शराब संतरा की 10 पेटी और 24 व्हिस्की की बोतलें बरामद कीं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपियों ने बुधवार रात को शराब के ठेके की पिछली दीवार को तोड़कर 267 पेटी शराब, एक एलसीडी, डीवीआर और बैटरी चुराई थी। ठेकेदार प्रदीप कुमार की शिकायत पर मामला दर्जकर पुलिस ने जांच शुरू की। शुक्रवार को पुलिस सूचना मिली कि आरोपी शराब बेचने की फिराक में घूम रहे हैं।

इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को निरंकारी भवन के पास नाके के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि चोरी को कुल पांच लोगों ने अंजाम दिया था। पुलिस अन्य दो आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें