फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: छह माह की बच्ची का अपहरण, 24 घंटे में पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा, CCTV में वारदात कैद

Thu, 04 May 2023 10:48 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

पंजाब के जालंधर में एक बच्ची के किडनैप होने की घटना से सनसनी फैल गई। घटना जालंधर के गाजी गुल्ला मोहल्ला की है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के जालंधर में एक बच्ची के किडनैप होने की घटना से सनसनी फैल गई। घटना जालंधर के गाजी गुल्ला मोहल्ला की है। अपहरणकर्ताओं के बारे में अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है लेकिन इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं परिवार का भी रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की छानबीन में जुट गई है। 

विज्ञापन


24 घंटे के अंदर ही बच्ची को ले जाने वाले तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में एक किशोरी भी शामिल है। किशोरी के मामा के कोई औलाद नहीं थी। इसी वजह से उसने अपने साथियों के साथ मिलकर बच्ची का अपहरण किया। विज नगर गाजी गुल्ला में बुधवार दोपहर साढ़े तीन बजे प्रवासी मजदूर ओम प्रकाश छह माह की बच्ची को घर के पास झूला झुला रहे थे। वहां पर आसपास के कुछ अन्य बच्चे भी खेल रहे थे। इसी दौरान एक स्कूटर पर सवार होकर तीन लोग वहां पहुंचे। इनमें एक लड़की भी थी।

लड़की स्कूटर से उतरी और ओम प्रकाश के बच्चों से बात करने लगी। इस बीच उसने बच्चों को 500 रुपये का नोट देना चाहा लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद लड़की ने बच्ची को उठाने की कोशिश की तो दोनों भाइयों ने विरोध किया लेकिन किशोरी उनको धक्का मारकर बच्ची को छीन लिया और स्कूटर पर बैठकर भाग गई। पीड़ित परिवार उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले का रहने वाला है। 
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने कई टीमों का गठन कर अपहरणकर्ताओं की तलाश शुरू की। पुलिस ने चौराहों पर लगे सीसीटीवी खंगाले तो अपहरणकर्ताओं के चेहरे साफ नजर आए। पुलिस ने उनकी फोटो जालंधर में वायरल की तो पता चला कि आबादपुरा के दो युवक और वहीं की एक लड़की है । इसके बाद पुलिस ने छापा मारकर तीनों को घरों से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में लड़की ने बताया कि उसके मामा को कोई बच्चा नहीं था। यही वजह है कि बच्ची का अपहरण किया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें