फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासाः पाकिस्तान से राणा हैदर ने दी थी चंडीगढ़ पुलिस को धमकी, कहा था- डेढ़ घंटे में देखना तुम

Fri, 01 Mar 2019 02:52 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अनजान नंबर से कॉल आई
विज्ञापन
भारत-पाक के बीच युद्ध की स्थिति के बीच चंडीगढ़ पुलिस के दड़वा चौकी इंचार्ज, एसआई मोहित को बीते बुधवार को पाकिस्तान से एक अनजान नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने कहा कि वह पाकिस्तान से बोल रहा है। कॉलर ने इंचार्ज से पूछा कि क्या वह चंडीगढ़ पुलिस से बोल रहा है। इंचार्ज के हां कहने पर कॉलर ने धमकी दी कि ‘डेढ़ घंटे में देखना तुम’।
विज्ञापन


इतना कहते ही कॉलर ने कॉल काट दी। चौकी इंचार्ज मोहित ने तुरंत ही मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। एसएसपी यूटी, निलांबरी जगदले समेत अन्य उच्च पदस्थ अधिकारियों ने ट्राइसिटी पुलिस को अलर्ट कर दिया। साथ ही हरियाणा पुलिस के सभी कमिश्नर, एसएसपीज, एसपी रेलवे, एसपी, सिक्योरिटी, (एच) भवन, नई दिल्ली, सीबी सीआईडी, गुरुग्राम, एसपी सिक्योरिटी, पंचकूला, डीसीपी पंचकूला, सीआईडी, डीजीपी हरियाणा समेत सभी यूनिट्स को अलर्ट जारी किया।

संदिग्ध की तलाश और उसकी पहचान पता लगाने के लिए आईबी ने सर्च शुरू की तो कॉलर की पहचान पाकिस्तान के फैसलाबाद निवासी राणा हैदर के रूप में हुई। वेरिफिकेशन में पता लगा कि राणा हैदर की इस हरकत के पीछे कोई चिंताजनक बात नहीं, बल्कि उसकी धमकाने वाली कॉल केवल बचकाना हरकत थी। जांच में पता लगा कि राणा हैदर फैसलाबाद में टैक्सी चालक/ऑपरेटर है। आईबी की जांच के बाद सभी जगहों की पुलिस को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें