फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के लिए जाल बिछाकर अकेली महिला को बनाते थे शिकार 

Fri, 28 Oct 2016 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Jail
विज्ञापन
शहर से मोटरसाइकिल चोरी और स्नैचिंग के आरोप में क्राइम ब्रांच पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान पंचकूला की राजीव कॉलोनी निवासी कुलदीप सिंह (19) और विनोद (21) के रुप में हुई है। आरोपी घरों के बाहर खड़े वाहनों पर हाथ साफ करते थे और अकेली महिला को देखकर मोबाइल या सोने की चेन छीन लेते थे। 

आरोपियों की गिरफ्तारी से शहर के तीन मामले सुलझे हैं। इनमें दो चोरी के और एक स्नैचिंग का मामला है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पहली चोरी की वारदात को दड़वा गांव में अंजाम दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घर के बाहर से चुराते थे वाहन

पु‌लिस - फोटो : file photo
जहां से उन्होंने दड़वा निवासी राकेश चौधरी के घर के बाहर खड़ा मोटरसाइिकल चोरी किया था। इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने केस दर्ज किया था। उसके बाद उन्होंने सेक्टर-35/36 के चौक के पास ऑफिस से स्कूटर पर घर जा रही मोहाली निवासी ऑक्सी से पर्स छीन लिया था। 

पर्स में जरूरी दस्तावेज व तीन मोबाइल थे। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की थी। तीसरी वारदात 11 जून को सेक्टर-56 में हुई, जहां दोनों ने रात के समय घर के बाहर खड़ा मोटरसाइकिल चोरी किया था। 

वाहन चोरी के वारदात पर नकेल कसने के लिए क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर मलकीत सिंह की अगुवाई में स्पेशल टीम बनाई गई थी, जिसके बाद इस टीम ने दोनों को काबू किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें