फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने एक ही रात में छह दुकानों के तोड़े शटर

Fri, 12 Aug 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुररानी
विज्ञापन
raipur rani theft case - फोटो : ama
विज्ञापन
राबस्सी रोड पर स्थित गांव बडौना कलां बस स्टाप पर स्थित मार्केट में चोरों ने छह दुकानों के शटर तोड़ हजारों की नकदी चोरी कर ली। हलवाई का काम करने वाले दुकानदार रामजीलाल व रामकुमार, इलैक्ट्रिकल की दुकान करने वाले संजीव कुमार, करियाना वाले श्याम राणा, नाई की दुकान वाले टोनी व डीजे वाले जिमी ने बताया कि वह सब रोज की तरह दुकान बंद करके घर गए थे, लेकिन सुबह दुकानों के शटर खुले व ताले टूटे हुए थे।
विज्ञापन


पीड़ितों ने चोरी की शिकायत रायपुररानी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके का मुआयना किया। रायपुररानी में दस दिन दुकानदार जितेंद्र सैनी, ताज मोहम्मद, चेतन, दिनेश कुमार, कुलदीप सैनी, राहुल बडोना, शशिकांत, संजीव टोडा ने कहा कि यदि पुलिस प्रशासन ने जल्द ही चोरों को नहीं पकड़ा तो रोष प्रदर्शन करेंगे। थाना प्रभारी वृषभान ने बताया कि शिकायत पर चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मौके पर फोरेंसिक टीम के अलावा सीआईए इंस्पेक्टर जय प्रकाश ने भी जांच की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें