फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर के सूने घर के ताले तोड़ चोर ले उड़े लाखों के जेवर

Mon, 02 May 2016 05:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
मोहाली में चोरी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
टीचर के घर में घुसकर चोरों ने करीब दो लाख रुपये से अधिक के आभूषण चुरा लिए। वारदात उस समय हुई,जब टीचर और उसका परिवार 11 माह के बेटे के इलाज के चलते पीजीआई चंडीगढ़ में थे। घर के ताले टूटे देख टीचर को इस घटना की जानकारी एक पड़ोसी ने फोन पर दी थी, जिसके बाद मकान मालिक घर पहुंचे और भीतर देखने पर पता चला, चोर अलमारी तोड़ कर सोने-चांदी के आभूषण निकाल कर ले गए।
विज्ञापन


मकान मालिक ने करीब दो लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी की शिकायत मटौर थाना पुलिस को की है। सैदपुरा स्कूल के टीचर गुरप्रीतपाल सिंह ने बताया कि उनके 11 माह के बेटे अर्शप्रीतपाल सिंह का इलाज चंडीगढ़ पीजीआई में चल रहा है। पिछले चार-पांच दिन से उनका बेटा पीजीआई में दाखिल है। बीती रात वे सामान लेने घर आए थे और इसके बाद पीजीआई चले गए।

टीचर के मुताबिक उस समय घर में सारा सामान सुरक्षित था, लेकिन रविवार सुबह उनके पड़ोसी सतपाल बंसल ने फोन पर बताया कि उनके घर के ताले टूटे पड़े हैं। जब उन्हें भीतर जाकर देखने को कहा गया तो बंसल ने बताया कि मकान के भीतर सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है।
विज्ञापन


ये सूचना मिलते ही टीचर गुरप्रीतपाल सिंह पीजीआई से अपने घर पहुंचे, जहां देखने पर मालूम हुआ कि चोरों ने घर के ताले तोडने के बाद भीतर अलमारी को तोड़कर उसमें रखे सारे जेवर व अन्य कीमती सामान चुरा लिया। इसके  बाद पुलिस को सूचित किया गया। 

पुलिस जांच पर उठे सवाल
टीचर के अनुसार पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थी, लेकिन ना तो डाग स्कवायड बुलाई गई और ना ही सीन आफ क्राईम की टीम को मौके पर बुलाकर जांच कराई गई।  
मटौर थाना के एसएचओ महेश सैनी को जब खानापूर्ति के लिए की गई पुलिस जांच की जानकारी दी गई, तो उन्होंने माना कि फिंगर प्रिंट लिए जा सकते थे, वह इस मामले की जांच कर रहे अधिकारी को फिंगर प्रिंट और अन्य जरुरी जांच कराने के लिए कहेंगे। चोरी की सूचना के 12 घंटे बाद तक पुलिस ने न फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट बुलाए और न ही डॉग स्क्वायड की टीम।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें