फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी करते देख मालिक ने पकड़ा तो मारपीट कर भागा, गोल्ड चेन उड़ाई

Sun, 15 Jan 2017 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
सेक्टर-52 में घर में घुसे चोर को समय रहते घर के मालिक ने देख लिया तो वह भागने लगा। गृहस्वामी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो वह उनसे मारपीट कर भाग गया। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सेक्टर-52 निवासी जय सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने उसके घर में घुस कर चोरी करने का प्रयास किया। लेकिन जब उसने चोर को पकड़ने की कोशिश की तो वह मारपीट कर भाग निकला।

 वहीं जय के मुताबिक अज्ञात व्यक्ति ने उनके पड़ोसी सोमपाल के घर से एक गैस सिलेंडर और एलसीडी टीवी चुरा लिया। शिकायतकर्ता का कहना है कि हो सकता है कि जो व्यक्ति उसके घर में घुसा है उसी के साथियों ने ही साथ वाले घर में चोरी की हो। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


घर से गोल्ड चेन और चार हजार चोरी
सेक्टर-38ए निवासी एक महिला ने पुलिस को शिकायत में कहा है कि दो चोरों ने उनके घर से 4 हजार रुपये और एक सोने की चेन चुरा ली। पुलिस ने उनकी शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें