फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाली कुक की ऐसी करतूत, सन्न रह गया कारोबारी

Tue, 02 Jun 2015 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
साउथ सिटी में रियल एस्टेट कारोबारी का चार दिन पहले रखा नेपाली कुक कोठी में मौजूद नौकर, ड्राइवर और डॉग को नशीला जूस पिला लाखों की नकदी और गहने लेकर फरार हो गया। वारदात के समय कारोबारी परिवार समेत धार्मिक स्थल पर माथा टेकने गए थे।
विज्ञापन


सिक्योरिटी गार्ड को वारदात का पता चलने पर उसने तुरंत कारोबारी को सूचना दी। कारोबारी ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पीएयू पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बेहोशी की हालत में पड़े नौकर छोटू और ड्राइवर बंटी को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने कारोबारी गनीश मेहरा के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गनीश मेहरा ने बताया कि उसका रियल अस्टेट का बिजनेस है। वह सोमवार सुबह करीब 5 बजे परिवार समेत हिमाचल प्रदेश स्थित धार्मिक स्थल पर माथा टेकने गए थे। पीछे कोठी में नेपाली कुक सूरज उर्फ शंकर, नौकर छोटू व ड्राइवर बंटी मौजूद थे।
विज्ञापन


गनीश ने बताया कि वह जाते हुए मेन सिक्योरिटी गार्ड को कोठी पर नजर रखने के लिए भी कह गए थे। उनके जाने के कुछ समय बाद ही कॉलोनी में काले रंग की इंडिका कार घूम रही थी। कुछ देर बाद कार वहां से चली गई। इस पर सिक्योरिटी गार्ड को शक हुआ।

उसने तुरंत इसकी जानकारी गनीश को दी। गरीश मेहरा के अनुसार उनका पग डॉग बेहोश पड़ा था। इसके साथ ही रसोई में नौकर छोटू और बरामदे में ड्राइवर बंटी बेहोश था। उसने नौकर और ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया। गनीश के अनुसार उक्त आरोपी उसके बेडरूम के पिछले गेट तोड़कर अंदर गए और अलमारियों से लाखों की नकदी व सोने के गहने लूट कर फरार हो गए।

इंडिका कार समेत एक आरोप काबू
गनीश मेहरा ने बताया कि उसका पुराना कुकराजू कुछ महीनों के लिए गांव गया था। उसने सूरज उर्फ शंकर को अपनी जगह कोठी में रखवाया था। वारदात के बाद उन्होंने पुराने कुक को संपर्क कर सारी बात बताई। पुलिस ने उससे काले रंग की इंडिया के बारे में पूछा, तो उसने सराभा नगर एक कोठी का पता बताया।

पुलिस ने उक्त कोठी में देर शाम रेड कर इंडिका कार बरामद कर ली। इसके अलावा पुलिस ने एक आरोपी को काबू भी किया है। उधर, पकड़े गए आरोपी ने पुलिस को बताया कि सूरज नेपाल भाग गया है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने एक टीम नेपाल रवाना कर दी है।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए आरोपी और गाड़ी   
साथ बनी कोठी में लगे सीसीटीवी कैमरों में आरोपी कैद हो गए हैं। कुक का साथ देने वाले तीन आरोपी काले इंडिका कार पर आए थे। गाड़ी कारोबारी के कोठी के बाहर आकर रुकी। इसमें से तीन युवक बाहर आए थे। तीनों वारदात को अंजाम देकर कुक के साथ फरार हो गए। इस मामले में थाना पीएयू के एसएचओ सब इंस्पेक्टर सुरिंदर चोपड़ा ने कहा कि कारोबारी गनीश मेहरा की शिकायत पर कुक व उसके अन्य साथियों के खिलाफ  केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें