सेक्टर-12 निवासी अनिल कोहली ने बताया कि जब ध्रुव के घर में सफाई करने नौकरानी आई तो दरवाजा टूटा हुआ मिला। इसके बाद उसने सूचना उन्हें दी। उन्होंने वारदात की जानकारी ध्रुव के पिता देवाशीष मजूमदार को फोन पर दी। उन्होंने बताया कि वह बेटे की शादी के कारण नहीं आ सकते हैं। इसलिए उन्होंने चोरी हुए सामान की जानकारी उन्हें भेज दी।
पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी कैमरे
पुलिस ने कोठी नंबर-42 के आसपास घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को तीन गाड़ियां सुबह तीन से पांच बजे के बीच दिखाई दी हैं। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में दिख रहीं गाड़ियों के नंबर को भी ट्रेस कर लिया है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पहले रैकी फिर दिया वारदात को अंजाम
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चोरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले रैकी की है। उन्हें अच्छी तरह पता था कि परिवार कोठी को ताला लगाकर शादी समारोह में जाने वाला है। इसलिए उन्होंने वारदात को अंजाम देने के दौरान कोई जल्दबाजी नहीं की। उन्होंने बताया कि यही कारण है कि चोरों ने घर में बैठकर आराम से शराब पी। वहीं, पुलिस को एडवाइजर के नजदीकी पर भी शक है। वह केस को हल करने के लिए लगातार पूछताछ कर रहे हैं।
जांच टीम के सदस्यों ने बताया कि चोरों ने मुख्य गेट से अंदर प्रवेश कर सबसे पहले किचन में घुसे हैं। इसके बाद एक-एक करके तीन कमरों के लॉक तोड़े और अंदर की अलमारी को खंगाला है। इतना ही नहीं चोरों ने बेड और शोकेस को भी नहीं छोड़ा।
कोठी से ये सामान ले गए चोर
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कोठी से सैमसंग कंपनी के तीन एंड्रायड फोन, निकॉन कैमरा, कैमरे का लैंस, फ्लैश, जूम और मैक्रो लैंस, चार लैपटॉप, मुवाडो कंपनी की एक वाच, एक अरमानी रोज गोल्ड वाच, लोंगिनेश वाच लेडीज और जेंड्स वाच, ईको स्मार्ट वाच। इसके अलावा लाखों के कैश समेत 20 जोड़ी जूते और शादी समारोह के लिए खरीदी गईं साड़ियां, शेरवानी भी चोरी हुई है।
हरियाणा रेगुलेटरी कमीशन के सदस्य देवाशीष मजूमदार के बेटे हरियाणा सीएम के आईटी एडवाइजर ध्रुव मजूमदार के शादी की रिस्पेशन 19 दिसंबर को है। उन्होंने रिस्पेशन पार्टी सेक्टर-12 स्थित कोठी में ही रखी है। लेकिन शादी में जाने के बाद घर पर चोरी हो गई। चोरी होने के सूचना पर उनक दोस्त, रिश्तेदार उनके घर पहुंचे।
फोरेंसिक टीम ने लिए सैंपल
सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने सैंपल लिया है। फोरेंसिक टीम ने घर से टॉर्च, शराब की बोतलें और दरवाजे के टूटे हुए मैटीरियल का सैंपल लिया है। वहीं घर के बिखरे हुए सामान को भी खंगाला है। घर के निचले तल में तीन कमरों में पूरा सामान बिखरा पड़ा था। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मामले की कर रही है।
सेक्टर-12 के घर में चोरी हुई है। पुलिस ने चोरी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पड़ोसियों के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की जांच जारी है। - अरविंद कंबोज, थाना प्रभारी, थाना -5