फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम को परिवार गया था चंडीगढ़ क्लब, चोरों ने उड़ाया माल

Sun, 24 Jul 2016 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
विज्ञापन
theft at businessman house - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चंडीगढ़ सेक्टर 17 के व्यापारी को शाम को चंडीगढ़ क्लब जाना महंगा पड़ा। चोरों ने उनके सेक्टर 19 स्थित घर के ताले तोड़कर नगदी और ज्वेलरी चोरी कर ली। सेक्टर 17 निवासी टीएन भसीन सेक्टर 19 स्थित कोठी में रहते हैं।
विज्ञापन


शनिवार शाम चार बजे वह परिवार के साथ चंडीगढ़ क्लब चले गए। रात आठ बजे जब वह लौटे तो उनके घर के ताले टूटे हुए थे। भीतर घर में सारा सामान बिखरा पड़ा था। भसीन ने पुलिस को बताया कि घर से कैश और ज्वेलरी चोरी हुई है।

जिस समय घर में चोरी हुई उनका नौकर पहली मंजिल पर था लेकिन उसको घटना का पता नहीं चला। व्यापारी के घर के सीसीटीवी कैमरे खराब हैं इसलिए उसमें भी कुछ दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस का मानना है कि किसी जानकार ने ही चोरी को अंजाम दिया है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि पिछले कुछ समय के भीतर कोठी वाली कतार में यह चोरी की चौथी घटना है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें