फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कस्टडी से चोरी का आरोपी फरार,भाई ने पेट खराब होने के बहाने भगाया

Sat, 23 Jun 2018 08:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
आरोपी फरार - फोटो : demo photo
विज्ञापन
चोरी के सामान की रिकवरी करवा कर वापस आ रही थाना डुगरी पुलिस की हिरासत से चोरी का आरोपी फरार हो गया। आरोपी को भगाने में उसके भाई ने मदद की। उसने पेट में खराबी का बहाना किया और पुलिस को ध्यान भटका कर भाई को भगा दिया। पुलिस ने आरोपी को काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन वह पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुछ दिन पहले हुई चोरी का सामान बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने अंबेडकर नगर के रहने वाले मनी कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस की टीमें आरोपी मनी की तलाश में जुटी हुई हैं। उधर, पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किए आरोपी मनी के भाई को अदालत में पेश किया। वहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके फरार भाई का पता लगाने में जुटी हुई है। एडीसीपी-2 संदीप शर्मा ने बताया कि कुछ दिन पहले जवद्दी इलाके में चोरी हुई थी। जांच के दौरान पता चला कि अंबेडकर नगर के रहने वाले आरोपी मनी ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। थाना डुगरी की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी पुलिस रिमांड पर था तो पूछताछ में पता चला कि कुछ दिन पहले माडल टाऊन में व्यापारी के घर हुई पचास तोले सोने के जेवरात और चार लाख रुपये नकदी चोरी की वारदात को भी आरोपी मनी ने अपने भाई सन्नी के साथ मिल कर अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी सन्नी को शनिवार की सुबह हिरासत में ले लिया। उसके बाद पुलिस की एक टीम दोनों आरोपियों को लेकर चोरी हुए जेवरात और नकदी की रिकवरी करने के लिए गई। पुलिस ने माडल टाऊन इलाके से आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद कर लिया।
विज्ञापन


एडीसीपी संदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस चोरी का सामान बरामद करके वापस लौट रही थी तो सन्नी ने पेट खराब होने का बहाना बनाया और वहां उल्टियां करने लगा। इस दौरान पुलिस वालों का ध्यान उसकी तरफ हो गया तो आरोपी मनी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। जब तक मुलाजिमों को कुछ पता चलता आरोपी काफी दूर निकल चुका था। एडीसीपी ने बताया कि आरोपी मनी की तलाश में छापामारी शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी सन्नी से भी पूछताछ कर उसके भाई मनी का पता लगाने में जुटी हुई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें