फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली: सोशल मीडिया पर पहले युवक ने की दोस्ती, फिर नशा देकर जीरकपुर के फ्लैट में किया दुष्कर्म, अब शादी से मुकरा

Thu, 28 Oct 2021 12:53 PM IST
प्रमोद कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली

सार

मोहाली में एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले उससे सोशल मीडिया पर दोस्ती की और फिर मिलने बुलाया। दोनों के बीच प्यार हो गया। इसके बाद युवक फ्लैट पर ले जाकर उसका भरोसा तोड़ दिया। युवक ने जीरकपुर में नशा देकर युवती को बेहोश किया और उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। होश में आने पर शादी की बात कही। अब मुकर रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर दोस्ती कर एक युवक ने युवती से दुष्कर्म किया। आरोपी ने जीरकपुर के एक फ्लैट में नशीली वस्तु पिलाकर युवती से संबंध बनाए। युवती ने शादी का दबाव डाला, तो आरोपी उसे बरगलाता रहा। परेशान होकर युवती ने मटौर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी जगदीश सिंह निवासी बहलोलपुर को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को उसे अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि वह मोहाली में अपने रिश्तेदारों के पास आई हुई थी। इस दौरान वह फोन पर स्नैपचैट कर रही थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-नई राजनीति: खालिस्तानी संगठनों और पाकिस्तान को ललकार कैप्टन ने गढ़ी दमदार राष्ट्रवादी की छवि, 2022 में बनेगा मुख्य मुद्दा
विज्ञापन


मुलाकात के बाद हुआ प्यार
इसी बीच उसका जगदीश से संपर्क हो गया। धीरे-धीरे दोनों अच्छे दोस्त बन गए। एक-दूसरे से मुलाकात हुई, तो दोस्ती प्यार में बदल गई। पीड़िता ने बताया कि आरोपी 12वीं पास है। अपने परिजनों के साथ खेती का काम करता है। आरोपी उसे एक दिन जीरकपुर में फ्लैट पर ले गया। जहां शीतल पेय में कोई नशीली चीज मिलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसे जब होश आया, तो आरोपी ने शादी करने का भरोसा दिया। भरोसा करके वह उसके साथ मिलती-जुलती रही। बाद में आरोपी ने शादी से साफ इनकार कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें