फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका गए युवक की दर्दनाक हत्या, फोन भी नहीं बचा सका जान

Wed, 26 Oct 2016 05:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
मृतक संदीप कमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छह माह पहले ही अमेरिका गए फगवाड़ा के एक युवक की मिसीसिपी के मैरीडियन शहर में 22-23 अक्तूबर की रात करीब डेढ़ बजे लुटेरे ने गोली मारकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन


मृतक की पहचान संदीप कुमार पुत्र जोगिंदर सिंह वासी उच्चा पिंड के रुप में की गई है। वारदात की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। 

जानकारी के अनुसार 22 साल का संदीप उर्फ सन्नी कपूरथला के एक एजेंट की मार्फत 6 महीने पहले ही मैक्सिको के रास्ते करीब साढ़े 26 लाख रुपये लगाकर अमेरिका पहुंचा था। 
विज्ञापन

पु‌लिस - फोटो : file photo
वहां पर 21 लाख रुपये का बांड भरने के बाद उसको वर्क परमिट मिला था। सन्नी एक गैस स्टेशन के पास स्टोर में काम करता था। 

22-23 अक्तूबर की रात को हथियारबंद लुटेरे स्टोर में घुस आए और सन्नी को पिस्तौल दिखाकर नगदी लूटने का प्रयास किया। सन्नी उनसे भिड़ गया तो लुटेरों ने गोली चला दी।

गोली लगने के बाद सन्नी गिर गया, उसने मदद के लिए फोन करने की कोशिश की मगर उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। सन्नी की मौत से फगवाड़ा में उसके गांव में शोक की लहर है। सन्नी के दो भाई फ्रांस में है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें