स्टिंग के नाम पर सेक्टर-56 के दुकानदार से 15 हजार रुपये एेंठने की कोशिश कर रहे फर्जी पत्रकार और उसकी ग्रलफेंड को सेक्टर-39 थाना पुलिस ने ट्रैप लगाकर दबोच लिया।
फर्जी पत्रकार की पहचान नोएडा निवासी पुनीत ढींगरा और उसकी सहयोगी ग्रलफेंड दिशा कुमारी के रूप में हुई। पुनीत 16 अक्तूबर से ढींगरा कजहेड़ी के होटल में रह रहा था।
उसने मनीमाजरा स्थित शांतिनगर के एक केमिस्ट सुदर्शन कुमार से भी 26 अक्तूबर को 15 हजार रुपये ठगे थे। आरोपी एमबीए पास है और पुणे व बंगलूरू में आईटी कंपनी में काम कर चुका है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने लड़की दिशा कुमारी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। वहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
सेक्टर-39 थाना प्रभारी नरेंद्र पटियाल के मुताबिक सेक्टर-56 के दुकानदार ईश्वर सिंह ने एक पत्रकार द्वारा स्टिंग करने की धमकी देकर 15 हजार रुपये मांगने की शिकातय दी थी।
आरोपी पुनीत ढींगरा और सहयोगी दिशा कुमारी ने उससे कहा कि वह सरसाें का डुप्लीकेट तेल बेच रहा है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने ट्रेप लगाया।
दुकानदार ने वीरवार दोपहर पत्रकार को फोन पर उसे दुकान पर रुपये लेने के लिए बुलाया। पत्रकार पुनीत ढींगरा और दिशा कुमार रुपये लेने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रुपये लेते पकड़ लिया।
आरोपी ने खुद को एक न्यूज चैनल का नॉर्थ हेड बताया। पुलिस ने उसका आईडी कार्ड को वेरीफाई कराया तो वह जाली पाया। पूछताछ में उसने बताया कि आईडी उसने अमृतसर स्थित एक साइबर कैफे से बनाया था।
दुकानदार की डीएसपी से की थी शिकायत
पता चला है कि दुकानदार द्वारा रुपये न देने पर पत्रकार पुनीत ढींगरा ने दुकानदार की शिकायत डीएसपी से की थी। डीएसपी ने पत्रकार द्वारार रिकार्ड की गई वीडियो फुटेज चेक करने के लिए थाना प्रभारी को देखने के लिए कहा था। उससे पहले ही दुकानदार ने पत्रकार की शिकायत पुलिस को कर दी थी।