फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थापर यूनिवर्सिटी का इंजीनियरिंग स्टूडेंट निकला चोर

Wed, 22 Jul 2015 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली के न्यू सन्नी एनक्लेव में दो दिन पहले हुई लाखों रुपये की चोरी के केस को खरड़ पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बीरजोत सिंह (19) निवासी पुरानी सन्नी एनक्लेव खरड़ के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पूछताछ उसने बताया कि वह थापर यूनिवर्सिटी पटियाला से कंप्यूटर इंजीनियरिंग की डिग्री का रहा है। उसके पास से चोरी किए तीन लाख रुपये के गहने, कार और नगदी बरामद की है। जानकारी के मुताबिक, इस संबंधी 19 जुलाई 2015 को मामला दर्ज हुआ था। न्यू सन्नी एनक्लेव खरड़ के मकान नंबर 726 निवसी रशमिंदर कौर ने इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई थी।

महिला ने बताया कि उस दिन शाम को साढ़े पांच बजे जब वह घर पर अकेली थी। तो आरोपी उनके घर में दाखिल हुआ। साथ ही युवक ने उसे डराना शुरू कर दिया। इसके  बाद उससे 2500 रुपये ले गया। इसके अलावा गाड़ी की चाबी भी युवक ने उठा ली। साथ ही अलमारी में रखे गहने लेकर फरार हो गया। इसके बाद उन्होंने इस बारे में पुलिस को सूचित किया था।
विज्ञापन


ऐसे दिया चोरी को अंजाम: आरोपी ने बताया कि उक्त वारदात को अंजाम देने के लिए उसने दो तीन दिन पहले एरिया में रेकी की थी। इसके साथ ही ही घर में रहने वाले सारे मेंबरों की जानकारी जुटाई थी। 18 जुलाई को उसने उनके घर आकर जमीन ठेके पर लेने की बात चलाई थी। उन्होंने ठेका देने से मना कर दिया था। इसके बाद उसने 19 जुलाई को वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें