वारदात अलसुबह करीब 3 बजे की है। जानकारी के अनुसार अलसुबह बाबा बालक नाथ मंदिर के मुख्य पुजारी बाबा बलबीर गिरि के पास जम्मू और कश्मीर का रहने वाला विक्की रुका था। विक्की जालंधर में ही एक यूनिवर्सिटी में पढ़ता था, तभी से बलबीर गिरि का भक्त बना। सुबह अचानक बाबा की चीख सुनकर आसपास के लोगों की नींद खुली।
हमलावर मौके से फरार हो गया, लोगों ने आनन-फानन में खून से लथपथ बलवीर गिरी को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने बाबा को मृत बता दिया। एसपी रविंदर पाल संधू ने बताया कि बाबा बालक नाथ मंदिर के पुजारी की हत्या की सूचना मिली थी।
इसके बाद वह तुरंत टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बाबा ने मरने से पहले विक्की के बारे में कहा था कि उसने ही हमला किया है। विक्की की तलाश में पुलिस टीम रवाना की गई है। इलाके के विधायक चौधरी सुरिंदर सिंह ने भी तत्काल पुलिस अधिकारियों को आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए कहा है।