फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुजारी ने बच्ची से की शर्मनाक हरकत

Sat, 13 Dec 2014 01:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर का पुजारी होकर एक व्यक्ति ने ऐसी शर्मनाक हरकत की कि जानकार आपको भी शर्म आने लगेगी। सदर थाना क्षेत्र के मंदिर के पुजारी पर गांव के ही एक व्यक्ति ने अपनी छह वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर आरोपी पुजारी के खिलाफ मामला दर्जकर जांच कर लिया।
विज्ञापन


देर शाम पुलिस ने आरोपी पुजारी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पुजारी के खिलाफ छेड़छाड़ करने, जान से मारने की धमकी देने व पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
Trending Videos
विज्ञापन

धमकी देकर मौके से फरार हो गया

व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि देर शाम उसकी छह वर्षीय बेटी गांव के मंदिर में खेल रही थी। आरोप है कि इस दौरान मंदिर के पुजारी ने बच्ची को कमरे में बुला और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा।

बच्ची ने जब शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए। लोगों को एकत्रित होते देख आरोपी पुजारी बच्ची को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गया।

लोगों ने घटना की सूचना बच्ची के परिजनों को दी। परिजन बच्ची को लेकर सदर थाना यमुनानगर पहुंचे। जहां पर पुलिस को शिकायत दर्ज कराई गई। उसके बाद पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर देर शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें