पुलिस शिक्षक तथा छात्रा को हिरासत में लेकर हुडा चौकी में ले आई। इसके बाद दोनों पक्षों से लोग पुलिस चौकी पहुंचे और उनमें समझौता हो गया।
जानकारी के अनुसार जिले के एक राजकीय विद्यालय का एक शिक्षक सोमवार सुबह नगर के एक कॉलेज की बीए की छात्रा को हुडा सेक्टर स्थित एक मकान में ले आया। पड़ोस के लोगों ने शिक्षक को देख लिया। उक्त शिक्षक पहले भी वहां कई बार लड़कियां लाता हुआ देखा गया था।
इसलिए लोगों ने मामले की सूचना शहर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने उक्त मकान में छापेमारी कर उक्त शिक्षक और छात्रा को आपत्तिजनक हालत में मौके पर दबोच लिया।
दोनों को पुलिस गाड़ी में बैठाकर हुडा पुलिस चौकी लाया गया। पूछताछ में शिक्षक ने खुद को विवाहित और दो बच्चों का पिता बताया। पुलिस ने उसके और छात्रा के परिजनों को घटनाक्रम की जानकारी दी।
दोनों पक्ष पुलिस चौकी पहुंचे इसके बाद उनमें समझौता हो गया। पुलिस ने भी छात्रा के भविष्य को देखते हुए समझौते को अपनी सहमति दे दी।