फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: तरनतारन पुलिस ने 1 किलो हेरोइन व 27 लाख ड्रग मनी के साथ तस्कर दबोचा, देर रात की कार्रवाई

Wed, 15 Feb 2023 11:08 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

तरनतारन पुलिस ने देर रात ऑपरेशन को अंजाम दिया है और बिना नंबर की एक स्कॉर्पियो भी बरामद की है।डीजीपी गौरव यादव ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्दी बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में तरनतारन पुलिस ने  मंगलवार रात बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को 1 किलो हेरोइन व 27 लाख की ड्रग मनी समेत दबोचा है। आरोपी से बिना नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की है। पुलिस ने इस बारे में तरनतारन थाने में केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


पिछले कुछ समय से जहां नशा तस्कर काफी सक्रिय हुए हैं । वही पुलिस भी नई रणनीति के साथ काम कर रही है। सीमावर्ती जिलों में स्थापित की गई ग्रामीण चौकस समितियों से भी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है । इसके अलावा एससचओ से लेकर एसएसपी तक की जिम्मेदारी तय होने से पुलिस भी एक्टिव नजर आ रही है।

खासकर प्रत्येक पुलिस मुलाजिम की बीट तय होने से अपराधों में काफी कमी आने लगी है। इतना ही नहीं अमृतसर जिले में तो पुलिस ने काफी सब मात्रा में हेरोइन तस्कर अन्य लोगों को काबू किया है। पुलिस जांच में यह साफ हो चुका है कि हेरोइन सरहद पार से आ रही है। साथ ही इसमें शामिल लोग अपने ड्रोन के जरिये भी नशा मंगवा रहे हैं।
विज्ञापन


इतना ही नहीं इस काम में आरोपी अति आधुनिक टेक्नोलॉजी का प्रयोग कर रहे है । पुलिस भी अपने जवानों को इस चीज से लड़ने के लिए अपडेट कर रही है। इसके अलावा गांवों को भी सरकार ने एक नया ऑफर दिया है । जो गांव नशा मुक्त होंगे, उन्हें विकास कार्य के लिए अतिरिक्त फंड दिए जाएंगे। इस चीज की वजह से भी कई काम अच्छा काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें