हरियाणा के जींद जिले के गांव मुआना के युवक अशोक कुमार ने मिस कॉल का फायदा उठाकर पहले तो 15 साल की किशोरी को अपने जाल में फंसाया और बाद में नरेला के सुनसान इलाके में ले जाकर उसकी अस्मत लूट ली।
मुरथल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं पीड़िता को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
मुरथल थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि 30 जुलाई को एक गांव के युवक ने शिकायत दी कि उसकी बहन नौवीं कक्षा में पढ़ती थी। जींद जिले के गांव मुआना निवासी अशोक उसे बहला-फुसलाकर ले गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल की। जांच में पता चला कि आरोपी किशोरी को ट्रेन में बैठाकर इधर से उधर घूमाता रहा।