फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में पूर्व रणजी क्रिकेटर की मौत, पोस्टमार्टम में बड़ा खुलासा

Sun, 16 Oct 2016 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
नैन के शव का पोस्टमार्टम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणा के पूर्व रणजी ट्राफी क्रिकेटर रणधीर नैन (47 वर्ष) के शव का शनिवार को पंचकूला सेक्टर-6 के मॉर्चरी में पोस्टमार्टम हुआ। उसके बाद पुलिस ने शव को परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने जांच के लिए विसरा लैब में भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थिति में रणधीर की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


शुक्रवार को शाम शव उनके पिता के सेक्टर-4 स्थित निवास स्थल के बाहर उनकी अपनी गाड़ी होंडा अमेज में कंडक्टर सीट (ड्राइविंग सीट के साथ की सीट) पर मिला था। मृतक के परिजनों ने मामले की रिपोर्ट थाने में दी है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह कई दिन से अस्वस्थ चल रहे थे। फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा। उधर, रणधीर के परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। 

फर्स्ट क्लास क्रिकेटर थे रणधीर सिंह नैन
रणधीर सिंह नैन हरियाणा के फर्स्ट क्लास क्रिकेटर रहे हैं। उनके भाई रविंदर नैन भी इंडिया अंडर-19 टीम के सदस्य रहे हैं। मृतक के भाई रविंदर नैन ने बताया कि रणधीर नैन पंचकूला सेक्टर-17 में अपने परिवार के साथ रहते थे। सेक्टर-4 में रणधीर सिंह नैन के पिता मियाज सिंह नैन और मां प्रकाश और वह खुद रहते हैं। उनके दो बेटे हैं।
विज्ञापन


वह एजी पंजाब में सीनयर अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत थे। रणधीर सिंह नैन ओपनिंग बैट्समैन थे और आफ स्पिनर भी थे। परिजनों के अनुसार मृतक रणधीर की पत्नी सुमन अपने भाई की शादी के लिए सुबह फरीदाबाद गईं थीं। शाम को पति की मौत की खबर सुनते ही वह फरीदाबाद से वापस आ गईं। रविंदर नैन ने बताया कि रणधीर नैन ने हरियाणा रणजी ट्राफी के साथ कई फर्स्ट क्लास मैच खेले थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें