इस मामले में प्रशासन ने निष्पक्ष जांच के लिए चोपटा नायब तहसीलदार विजय सिहाल को सिविल अस्पताल भेजा। यहां नायब तहसीलदार ने मृतक हनुमान के भाई व पत्नी का बयान दर्ज किए। दोनों ने अपने बयान में चोपटा पुलिस पर आरोप लगाया है कि सुबह पुलिस सादी वर्दी में उनके घर आई और हनुमान को उठाकर थाने ले गई। आरोप है कि पुलिस ने ही जबरदस्ती हनुमान को कुछ खिला दिया जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने हेरोइन तस्करी के आरोप में हनुमान के घर में रेड की थी। पुलिस को देखकर हनुमान ने अपने पास मौजूद हेरोइन का एक साथ सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। नशे की ओवरडोज से उसकी मौत हो गई। पुलिस पर लगाया गया आरोप निराधार है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के असल कारण का पता चल जाएगा। - जयभगवान, प्रभारी, चोपटा थाना।