फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसा में दो किसानों ने की सुसाइड, कर्ज को लेकर परेशान थे

Tue, 19 Apr 2016 04:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब)
विज्ञापन
पंजाब के किसान चरणा सिंह ने की सुसाइड - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
पंजाब में किसानों के सुसाइड करने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। मानसा में दो और किसानों ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। जिले के सरदूलगढ़ के गांव कोटधरमू के किसान चरणा सिंह (45) ने सोमवार सुबह अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। उसकी पत्नी निक्की कौर ने बताया कि चरणा के पास जमीन नहीं है। वह डेढ़ एकड़ जमीन ठेके पर लेकर खेती करता था, लेकिन बेमौसम बारिश से उसकी फसल खराब हो गई थी। इसका आज तक उनको कोई मुआवजा नहीं मिला है।
विज्ञापन


निक्की ने बताया कि उन पर करीब डेढ़ लाख रुपये का कर्ज है। गांव के सरपंच शमिंदर सिंह, हरबंस सिंह, क्लब के अध्यक्ष जसविंदर सिंह और भारतीय किसान यूनियन उगराहां के ब्लॉक अध्यक्ष मलकीत सिंह कोटधरमू व गुरमेल सिंह साहनेवाली, उत्तम सिंह रामानंदी, जगरूप सिंह ने जिला प्रशासन व सरकार से मांग की है कि पीड़ित परिवार को योग्य मुआवजा दिया जाए। गांव कोटली कला के एक किसान ने कोई जहरीला पदार्थ निगलकर अपनी जान दे दी।

किसान के पास तीन किले जमीन थी। इस पर वह खेती कर अपने परिवार का गुजारा करता था। किसान पर करीब 5 लाख रुपये कर्ज था। गांव कोटली कला के किसान दर्शन सिंह (28) ने शनिवार को अपने खेत में गेहूं की फसल काटने के लिए कंबाइन बुलाई, पैसे न मिलने के डर से कंबाइन वालों ने गेहूं काटने से मना कर दिया दिया। इससे किसान दर्शन सिंह परेशान हो गया। घर आकर उसने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया।
विज्ञापन


किसान का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। कोटली कला की सरपंच सिमरजीत कौर ने बताया कि किसान दर्शन सिंह की मौत कोई जहरीला पदार्थ निगलने से हुई। उसकी घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहा के जिलाध्यक्ष राम सिंह भैणीवाघा ने कहा कि जिले में अब तक कई किसान खुदकुशियां कर चुके हैं। दर्शन सिंह दो बच्चों का पिता था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें