मॉडल प्रियंका कपूर और उसका पति नितिन चावला
डिफेंस कॉलोनी इलाके में ईवेंट मैनेजर युवती प्रियंका कपूर की खुदकुशी मामले में दहेज प्रताड़ना की आरोपी सास और देवर को पुलिस ने सोमवार शाम तक गिरफ्तार नहीं किया था। दोनों घर से फरार बताए जा रहे हैं।
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के के अनुसार ईवेंट मैनेजर प्रियंका ने दो पेज के सुइसाइड नोट में लिखा है कि नितिन ने उसकी जिंदगी इस कदर नरक बना दी थी कि भगवान के पास जाकर उसका सहारा लेने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है। मॉडल रह चुकी प्रियंका ने सुइसाइड नोट में नितिन के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज होने की बात भी लिखी है। नितिन के खिलाफ मुंबई में दुष्कर्म का मामला दर्ज है।
मुंबई में वह एक युवती के साथ लिव-इन में रहता था। युवती की शिकायत पर उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने नितिन को गिरफ्तार किया था और करीब डेढ़ महीने वह जेल में रहा था। पुलिस की जांच में ये बात सामने आई है कि नितिन ने लाजपत नगर थाने में प्रियंका के खिलाफ शिकायत दे रखी थी कि वह कभी भी उसे किसी झूठे मामले में फंसा सकती है।