फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर बंद घरों को चोरों ने बनाया निशाना , लाखों की चोरी

Tue, 29 Mar 2016 03:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
औद्योगिक नगरी छोड़कर अपने घरों को होली मनाने गए लोगों के बंद घर चोरों के निशाने पर रहे। होली के दौरान चोरों ने दो घरों का ताला तोड़कर लाखों रुपये कीमत के जेवर, नगदी और सामान पार कर दिए।
विज्ञापन


त्योहार मना कर लौटे परिवारों ने अलग-अलग थानों में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। मुरारी कुमार मूल रूप से बिहार के गोपालगंज जिले के रहने वाले हैं। प्राइवेट जॉब करने वाले मुरारी सेक्टर-55 में परिवार के साथ रहते हैं।

होली की छुट्टियां मनाने के लिए वह 20 मार्च को परिवार के साथ अपने पैतृक घर गोपालगंज चले गए। इस दौरान किसी रात चोर घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे और लैपटॉप, टीवी सहित घर का कीमती सामान उठा ले गए।
विज्ञापन


27 मार्च को घर लौटे मुरारी ने घर खुला हुआ और सामान लापता देखा। एसएचओ सेक्टर-55 वरुण कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।

चोरों ने दूसरी वारदात नंगला एंक्लेव पार्ट दो में अंजाम दी। यहां के रहने वाले अजय कुमार का करीबी रिश्तेदार होलिका दहन वाले दिन हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था।

वह रिश्तेदार की तीमारदारी करने के लिए 23 मार्च को परिवार के साथ उसके यहां चले गए थे। 27 मार्च को घर लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ और सभी कमरे खुले हुए पाए।

कमरों में सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था। अजय कुमार के मुताबिक चोर 30 हजार रुपये, करीब एक लाख रुपये के जेवर, मोबाइल फोन सहित घर का कीमती सामान उठा ले गए। एसएचओ सारन वेद प्रकाश ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें