फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से झगड़ा हुआ, सुसाइड नोट लिखा और फंदा लगा लिया

Fri, 05 Feb 2016 11:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली के फेज 10 में एक इंजीनियर का पत्नी से झगड़ा हुआ। उसके बाद उसने सुसाइड नोट लिखकर फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान अमित कुमार (32) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


वहीं, मृतक ने सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि उसकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। जबकि मृतक के परिजनों ने कहा कि वह काफी समय से परेशान था। इसके चलते उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने शव का फेज-6 में पोस्टमार्टम करवाया। वहीं, मामले की जांच चल रही है।

जानकारी के मुताबिक, अमित कुमार मूलरूप से मुंडी खरड़ का रहने वाला था। करीब तीन साल पहले उसकी खुशविंदर कौर से शादी हुई थी। कुछ समय पहले पति-पत्नी फेज-10 में रहने के लिए आए थे। पता चला है कि रात को पति-पत्नी में विवाद हुआ था। इसके बाद पत्नी ने अपने परिजनों ंको बुला लिया था।
विज्ञापन


इसके बाद वह दोनों को समझाने के बाद चले गए थे। उनके जाने के बाद अमित ने अपने घरवालों को फोन कर कहा था कि वह अपनी जिंदगी खत्म करने जा रहा था। इसके बाद उसने अपना कमरा बंद करके पंखे से फंदा लगा लिया। इसके बाद उसके परिवार वाले तुरंत फेज-10 पहुंचे। लोगों ने उसे नीचे उतारा।

इसके बाद अमित के परिजन उसे सेक्टर-32 स्थित अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद वीरवार को पूरा दिन घर माहौल गरमाया रहा। डीएसपी सिटी-2 नवरीत सिंह विर्क ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।

उन्होंने बताया कि मृतक ने तीन साल पहले लव मैरिज की थी। उनका एक बच्चा भी है। वहीं जानकारी मिली है कि अमित और उसकी पत्नी में बुधवार रात मारपीट हुई थी। इसमें उसमें खुशविंदर को भी चोट आई थी। इसके बाद से वह अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें