फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो विवाहिताओं ने फंदा लगाकर खत्म की जिंदगी

Mon, 09 Jun 2014 12:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर क्षेत्र में दो विवाहिता महिलाओं ने खुदकुशी कर ली। दोनों घटनाओं के पीछे ससुरालियों द्वारा उन्हें परेशान किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। जीरकपुर के भबात क्षेत्र में विवाहिता ने घर की ऊपरी पर गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में दलबीर सिंह निवासी न्यू-इंदिरा कालोनी मनीमाजरा, चंडीगढ़ ने बताया कि उसकी बेटी किट्टी (22) का विवाह विक्की घई पुत्र रमेश घई निवासी मकान नंबर 229 खुशहाल एनक्लेव, भबात के साथ हुआ था। उनका दामाद विक्की शराब पीने का आदी था। जब बेटी उसे शराब पीने से रोकती, तो वह उससे मारपीट करता था।

बेटी ने पति द्वारा रोजाना की जाने वाली मारपीट से परेशान होकर खुदकुशी कर ली। मृतका ने अपने पीछे दो वर्ष की बच्ची छोड़ी है। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर पति विक्की के खिलाफ धारा 306 तथा 498ए के तहत केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दहेज के लिए परेशान करते थे ससुराली

बलटाना क्षेत्र में भी विवाहिता ने ससुरालवालों से परेशान होकर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को दी शिकायत में अमरीक सिंह निवासी डडूमाजरा ने बताया कि उसकी बेटी कमलजीत कौर (26) का विवाह आठ माह पहले हरिंदर सिंह पुत्र इंद्रजीत सिंह निवासी मकान नंबर 88, लक्ष्मी एनक्लेव, बलटाना के साथ हुआ था।

उन्होंने विवाह में हैसियत से अधिक दहेज दिया था। लेकिन पति, सास, ससुर, जेठ, जेठानी तथा ननद उनकी बेटी को और अधिक दहेज लाने को तंग करते थे। मांग पूरी नहीं होने पर उससे मारपीट की जाती थी। ससुरालवाले उनकी लड़की को सरकारी नौकरी दिलाने के लिए पैसों की मांग करते थे। उन्होंने करीब ढाई लाख रुपये दे दिए, लेकिन और पैसे देने की मांग की जाती रही थी।

रविवार सुबह उनके दामाद ने फोन किया कि कमलजीत कौर की हालत खराब है। वह जल्द मनीमाजरा अस्पताल आ जाएं। वह अस्पताल पहुंचे तब तक बेटी की मौत हो चुकी थी। देखते ही देखते ससुराल वाले वहां से खिसक गए। पिता ने कहा है कि ससुरालवालों पर बेटी को मारा है या खुदकुशी के लिए मजबूर किया है। मृतका का पति चंडीगढ़ के जन स्वास्थ्य विभाग में क्लर्क है।
विज्ञापन

ससुराल वालों ने फाड़ दिया सुसाइड नोट

जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर बरमा सिंह ने बताया कि मृतका ने कमरे में ग्रिल के साथ चुन्नी की मदद से फंदा लगाकर खुदकुशी की है। मृतका सुसाइड नोट छोड़ गई थी, जिसे ससुराल वालों ने फाड़ दिया है।

पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट के फटे टुकड़े बरामद कर लिए हैं। आरोपियों ने मौके से सभी सबूत भी खुर्द बुर्द कर दिए हैं। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर उसके पति हरिंदर सिंह, जेठ, ससुर, सास, जेठानी तथा ननद के खिलाफ धारा 304बी, 498ए तथा 201 के तहत केस दर्ज का आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें