पंजाब के तरनतारन में पुलिस ने तस्कर के घर पर छापा मारा तो उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया कि पुलिस के होश उड़ गए। गांव मेहंदीपुर निवासी तस्कर सतनाम सिंह ने पुलिस की मौजूदगी में जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसकी हालत खराब होते देखकर पुलिस पार्टी खाली हाथ लौट गई।
परिजन सतनाम सिंह को भिखीविंड के निजी अस्पताल ले गए, जहां से उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया। पाक तस्करों से संबंध रखकर फर्जी करंसी, नशीले पदार्थ और असलहा की खेपें भारत मंगवाने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा था।
थाना खेमकरण के अधीन आते गांव मेहंदीपुर निवासी सतनाम सिंह पुत्र बलवंत सिंह के खिलाफ थाना खेमकरण में हेरोइन की तस्करी संबंधी एफआईआर दर्ज हैं और उसके खिलाफ एक अलग एफआइआर जनरल स्मगलिंग धारा के तहत दर्ज हैं।
सतनाम सिंह पर आरोप हैं कि वह पाक तस्करों से मिलकर सीमा पार से फर्जी करेंसी, नशीले पदार्थ और असलहा की खेपें भारत मंगवाकर अलग-अलग क्षेत्रों में सप्लाई करता हैं।
मामले में सतनाम सिंह काफी समय से फरार है
नशे की लत
- फोटो : डेमो फोटो
इस केस सतनाम सिंह काफी समय से फरार है। सीआइए स्टाफ ने खुफिया सूचना के आधार पर मंगलवार को उसके घर एएसआई परमदीप सिंह के नेतृत्व में छापामारी की तो उसने घर में रखा जहरीला पदार्थ निगल लिया।
इस पर पुलिस पार्टी अपनी दोनों गाड़ियों में सवार होकर वापस चली गई। सतनाम सिंह को उसके रिश्तेदारों ने भिखीविंड के निजी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां से उसे अमृतसर भेज दिया गया। तस्कर मां सलविंदर कौर, भाई गुरप्रीत सिंह, जीजा प्रताप सिंह व अन्य रिश्तेदारों ने आरोप लगाया कि तरनतारन पुलिस की ओर सतनाम सिंह खिलाफ झूठे केस दर्ज किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जनरल स्मगलिंग के दर्ज किए मामले की जांच चल रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारियों द्वारा पैसों की मांग संबंधी मोबाइल कॉल की रिकार्डिंग भी परिवार के पास मौजूद हैं। सतनाम सिंह के परिवार ने सीआईए स्टाफ के खिलाफ थाना खेमकरण में लिखित शिकायत भी दी हैं।
इसकी पुष्टि थाना प्रभारी हरजिंदर सिंह ने की हैं। उन्होंने कहा कि जनरल स्मगलिंग के दर्ज मामले में सतनाम सिंह की गिरफ्तारी अभी बाकी हैं।