जीरकपुर क्षेत्र के बलटाना में स्थित हरमिलाप नगर फेस दो में एक 38 वर्षीय युवक द्वारा संदिगध हालत में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
सुचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को मृतक सुखविंदरपाल सिंह (38) वासी मकान नंबर 71 हरमिलाप नगर फेस 2 की पत्नी आरती ने बताया कि आज वह दोपहर समय बच्चों को खाना देने के बाद जब खाने के लिए कमरे से अपने पति को बुलाने के लिए गई तो देखा कि उनके पति छत पर लगे पंखे से झूल रहा था।
पुलिस ने वहां पहुंच शव को नीचे उतारा व पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल डेराबस्सी भेज आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अनुसार प्रथामिक जांच में घरेलू परेशानी कारण युवक ने खुदकुशी किये जाने की बात समाने आई है।