व्यक्ति को फर्जी एनडीपीएस के मामले में फंसाने के मामले में सब इंस्पेक्टर समेत दो को तीन तीन महीने के सजा सुनाई है। शुक्रवार को कोर्ट सजा का एलान करते हुए सब इंस्पेक्टर रविंदर सिंह और कांस्टेबल हरभजन सिंह पर 500- 500 रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस थाने में एएसआई पद पर रहते हुए रविंदर सिंह ने 2011 में राजिंदर यादव को 4.7 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा था। कोर्ट में सुनवाई के दौरान जज ने सब इंस्पेक्टर व कांस्टेबल के बयानों में अंतर भी पाया था। कोर्ट में पुलिस ये राजिंदर पर तस्करी का आरोप सिद्ध नहीं कर पाई थी। जिसके बाद कोर्ट ने राजिंदर को बरी कर दिया था। जिस पर सुनवाई करते हुए जिला अदालत ने दोनों पुलिस कर्मियों को तीन तीन महीने की सजा सुनाई है।