फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैक कैंपस हॉस्टल से छात्रों के लैपटॉप, मोबाइल और पर्स ले उड़े चोर

Thu, 02 Jun 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद चोर - फोटो : file photo
विज्ञापन
पैक यूनिवर्सिटी के कैंपस हॉस्टल से छात्रों के 6 लैपटॉप और 6 मोबाइल चोरी हो गए। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फिलहाल सेक्टर-11 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पैक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में चोरी की यह पहली वारदात नहीं है।
विज्ञापन


इससे पहले भी एक बार चोर ऐसे ही अलसुबह छात्रों के मोबाइल, लेपटॉप ले उड़े थे। जानकारी के अनुसार पैक कॉलेज के हॉस्टल में सुबह जब स्टूडेंट जागे तो किसी का लैपटॉप चोरी था तो किसी का मोबाइल। एक के बाद एक साथ चार छात्रों के मोबाइल, लैपटॉप, पर्स और दस्तावेज चोरी होने की बात सामने आई।

पैक स्टूडेंट्स के अलावा पीजीआई के रिसर्च स्कॉलर ने भी लैपटॉप, मोबाइल और पर्स से डेढ़ हजार रुपये कैश चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई है। कुल मिलाकर 6 लैपटॉप और 6 ही मोबाइल के अलावा कैश भी चोरी हुआ है। पुलिस के अनुसार कॉलेज के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में सामने आया है कि वारदात सुबह 6 बजे के आसपास की है। फुटेज की कुछ संदिग्ध चोरी करते और बाहर निकलते नजर आए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें